सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है Cica क्रीम? जानें क्या है इसकी खासियत

Cica का वैज्ञानिक नाम सेंटेला आस्टीटिका (Centella Asiatica) है, जिसे गोटू कोला या टाइगर घास के रूप में भी जाना जाता है। यह हर्ब Apiaceae परिवार की एक जड़ी बूटी है। घावों को ठीक करने के लिए इस जड़ी बूटी का उपयोग 3,000 वर्षों से किया जा रहा है। स्किनकेयर ब्रांडों ने हाल ही में इस घटक की खोज की है और त्वचा को ठीक करने के लिए इसे मॉइस्चराइज़र, सीरम आदि के रूप में जोड़ना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है Cica क्रीम? जानें क्या है इसकी खासियत
Cica helps to repair and soothe irritated skin. These vitamins, minerals, and acids support collagen production, which is excellent for clearing up acne and soothing irritated skin. In addition, Cica improves circulation and blood flow and aids cellular repair.

Written by Rashmi Upadhyay |Published : October 2, 2020 4:11 PM IST

Cica Cream इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। यह क्रीम ड्राई और सेंसटिव स्किन के लिए बेजोड़ तरीका है। जो लोग भी स्किन से संबंधित अलग अलग समस्याओं से जूझते हैं या जिनकी स्किन सेंसटिव होती है उनके लिए Cica Cream किसी वरदान से कम नहीं है। ​अगर आपकी स्किन ड्राई या सेंसटिव है या फिर आपको एक्जिमा या सोरायसिस जैसी कोई और स्किन प्रॉब्लम है तो Cica Cream आपके लिए बेस्ट है।

क्या है Cica Cream?

Cica का वैज्ञानिक नाम सेंटेला आस्टीटिका (Centella Asiatica) है, जिसे गोटू कोला या टाइगर घास के रूप में भी जाना जाता है। यह हर्ब Apiaceae परिवार की एक जड़ी बूटी है। घावों को ठीक करने के लिए इस जड़ी बूटी का उपयोग 3,000 वर्षों से किया जा रहा है। स्किनकेयर ब्रांडों ने हाल ही में इस घटक की खोज की है और त्वचा को ठीक करने के लिए इसे मॉइस्चराइज़र, सीरम आदि के रूप में जोड़ना शुरू कर दिया है।

winter skin care tips night cream benefits in hindi

Also Read

More News

सेंटेला आस्टीटिका क्रीम के लाभ

1. जड़ी बूटी का उपयोग कई वर्षों से औषधीय रूप में किया जाता है, जिसमें त्वचा की विभिन्न स्थितियों को ठीक किया जा सकता है।

2. अगर आप उन लोगों में से है तो स्किन को चाहे कितना भी मॉइस्चराइज कर लें लेकिन उनकी स्किन ड्राई और फटी फटी रहती है तो ये क्रीम आपके लिए ही है। इसकी एंटी इनफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज़ आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज रखने और जलन से बचने में मदद करती है।

3. यह उन फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी सही कर सकती है जो सालों से आपकी स्किन पर जमे हुए हैं। Cica में विटामिन सी और मडैकोसाइड एक्सट्रेक्ट के साथ एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट, फिलेक्सिबल और झुर्रियों को सुधारने में मदद करती है।

4. इसका मडैकोसाइड त्वचा को हाइड्रेट रखता है और मुंहासों को ठीक करता है। साथ ही इस क्रीम से स्किन की नॉर्मल जलन, निशान और कट्स भी सही होत हैं।

5. यह क्रीम स्किन से संबंधित कई समस्याओं को दूर कर स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। सेंटेला आस्टीटिका क्रीम के प्रयोग से स्किन हाइड्रेट, स्मूथ और सॉफ्ट रहती है। सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस की समस्या भी इससे दूर होती है। इस क्रीम को प्रयोग दिन में 2 बार किया जा सकता है।

TRENDING NOW

6. यह क्रीम एक्जिमा और सोरायसिस को भी ठीक करता है। एक वेबसाइट के अनुसार इसके एंटी इन्फ्लामेट्री और हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज एक्जिमा का इलाज कर सकती है। एक्जिमा या सोरायसिस से पीड़ित कोई व्यक्ति डॉक्टर की सलाह पर इसका यूज़ कर सकता है।