... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 25, 2019 4:55 PM IST
बाल सफेद होने के कारण और समाधान। ©Shutterstock.
एक वक्त था जब बालों की सफेदी को बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज ऐसे लोगों की अच्छी खासी तादाद है जिनके बाल 20 के दशक या फिर उससे पहले भी सफेद होने लगे हैं। भारत में भी समयपूर्व सफेद होते बालों की समस्या से जूझने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बालों को उनका रंग मेलेनिन नामक पिगमेंट से मिलता है। बालों में मेलेनिन का स्तर जितना ज़्यादा होता है, बालों का रंग उतना ही ज़्यादा गहरा होगा। उम्र के हिसाब मेलेनिन कम या अधिक होता है लेकिन अक्सर यह समय से पहले भी हो जाता है।
क्या बालों में तेल लगाने से बाल ज्यादा झड़ते हैं ?
समय से पहले क्यों सफेद होते हैं बाल ?
कई मामलों में, बालों की सफेदी के पीछे अनुवांशिक कारण होते हैं। इसके लिए आप अपने माता-पिता और पूर्वजों को दोष दे सकते हैं, जब बाल अनुंवांशिक कारणों के चलते सफेद हो रहे हों तो ऐसी स्थिति में ज़्यादा कुछ नहीं किया जा सकता। आप कुछ भी कर लें लेकिन बाल सफेद होते ही हैं।
तिब्बती नुस्खा जो गंजे सिर पर भी ला सकता है बाल।
विटामिन मिनरल्स की कमी
शरीर में ज़िंक, कॉपर, विटामिन बी आदि की कमी होने से भी वक्त से पहले बाल सफेद हो सकते हैं। एक संतुलित आहार और सही मात्रा में सप्लीमेंट लेकर इसे रोका जा सकता है। अपने आहार में प्रोटीन की अच्छी मात्रा शामिल करें क्योंकि बाल मूल रूप से प्रोटीन के बने होते हैं।
इन 8 कारणों से गिर सकते हैं आपकी भौंहों और पलकों के बाल।
स्ट्रेस व डिप्रेशन
बालों के वक्त से पहले सफेद होने का एक बड़ा कारण है - तनाव। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप तनावग्रस्त होते हैं तो इसकी वजह से आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव होता है। तनाव दूर रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें, सांस से जुड़े व्यायाम करें और सिर की मालिश करवाएं।
तनाव में रहेंगे तो बाल हो जाएंगे कमजोर, जानें कैसे।
धूम्रपान
धूम्रपान की आदत भी बालों के सफेद होने का एक प्रमुख कारण हो सकती है। अगर आपने अब तक यह आदत नहीं छोड़ी है, तो अब छोड़ने का साहस जुटाएं।
बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए क्या करें ?
समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाना है तो कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। हम यहां कुछ खास और फायदेमंद उपाय बता रहे हैं जो असमय बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं।
हाइड्रेटेड रहें
अधिक मात्रा में पानी पीने और तरल पदार्थों के सेवन से आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा और आपके बाल भी स्वस्थ रहेंगे। शरीर में पानी की कमी होने पर पोषक तत्व आपके बालों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाते। ऐसे में आपको बालों के झड़ने और समयपूर्व सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
बच्चों का बाल झड़ना न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत।
व्यायाम
नियमित व्यायाम करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और आपके बाल प्राकृतिक रूप से सुंदर बने रहेंगे।
तेल मालिश
हफ्ते में एक बार अपने सिर की मालिश ऐसे तेल से करें जिसमें भृंगा, बादाम या जैतून आदि का तेल हो।
शैंपू
एक हल्के और पोषक तत्वों से भरपूर शैंपू का इस्तेमाल करें। ऑर्गेनिक और हर्बल शैंपू आपके लिए सबसे अच्छे साबित हो सकते हैं।
बाल हो रहे हैं असमय सफेद, कहीं आपकी डाइट में ये चीजें तो शामिल नहीं।
विटामिन सी
विटामिन सी, बालों की सफेदी रोकने में असरकारक होने के लिए मशहूर है। अपने आहार में संतरा और तरबूज/खरबूजे जैसे फलों को शामिल करें।
मछली की डाइट व तेल
मछली में सेलेनियम और प्रोटीन की भारी मात्रा मौजूद होती है और ये दोनों तत्व आपके बालों के लिए बहुत लाभकारी हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.