... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 24, 2020 8:08 PM IST
Facial Skin Pores स्किन पोर्स या रोम छिद्र क्यों बड़े हो जाते हैं, कैसे दूर करें निशान.
चेहरे के रोम छिद्र या स्किन पोर्स क्यों बड़े हो जाते हैं ? त्वचा पर रोमछिद्र इसलिए होते है ताकि चेहरे की जरूरत पड़ने पर रोमछिद्र स्वत: खुल जाते है और बंद हो जाते हैं। इस क्रिया के लिए त्वचा में विशेष प्रकार का लचीलेपन का गुण होता है। कई बार केमिकलयुक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स और प्रदूषण के कारण त्वचा का ये लचीलापन खो जाता है। ऐसे में चेहरे के रोमछिद्र खुल तो जाते हैं मगर बंद नहीं हो पाते हैं। रोमछिद्र या स्किन पोर्स (Skin Pores) जब बड़े होने लगते हैं तो चेहरे की सुंदरता खराब होने लगती है. चेहरे को हमेशा जवां रखने के लिए रोमछिद्र या Skin Pores में कसावट बनी रहनी चाहिए.
इसके अलावा पोर्स होने की एक वजह पिंपल्स भी होते है। पोर्स को छिपाने के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती है, लेकिन ये एक टेम्पररी तरीका है अगर आप इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहती हैं तो कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं।
चेहरे के पोर्स तब बड़े नजर आने लगते है। जब उनमें गंदगी, तेल, या बैक्टीरिया, उनमें भर जाते हैं और सूजन पैदा करने लगते हैं। अगर रोमछिद्र में गंदगी भरी होगी, तो चाहकर भी रोमछिद्र बंद नहीं हो पाएंगे। इसलिए स्किन पोर्स रोमछिद्र (Skin Pores) सफाई बहुत जरूरी है।
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए आसान ब्यूटी व स्किन केयर टिप्स.
चेहरे के रोम छिद्रों को किसी अच्छे या सॉफ्ट क्लींजर को रूई के फाहे या कॉटन स्वैब में लगाकर चेहरे के रोमछिद्रों को अच्छी तरह साफ करें। आप चाहे तो रोमछिद्रों की सफाई के लिए नेचुरल क्लींजर से सफाई कर सकते हैं।
पपीते के पेस्ट में शहद और कच्चा दूध मिलाकर पैक बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा में कसाव आएगा और पोर्स का आकार छोटा होगा।
पोर्स को बंद और साफ करने के लिए गुलाब जल से चेहरे को साफ करें। गुलाब जल में आधा चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच लेमन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
5 मिनट रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे ओपन पोर्स की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड पोर्स में मौजूद गंदगी को दूर करता है और उन्हें टाइट करती है। एक बड़ा चम्मच दही लेकर उसे अपने चेहरे पर लगा लें।
10 मिनट बाद गीले साफ तौलिये से साफ कर दें। और फिर चेहरे को धो लें। दही चेहरे पर एंटी एजिंग एजेंट की तरह काम करता है।
दही में लैक्टिक एसिड के साथ हेल्दी वैक्टिरिया पाये जाते हैं. दही को फेस में लगाने के साथ आप अपनी डाइट में भी शामिल करें. दही खाने से बढ़ती उम्र का असर चेहरे की स्किन पर नहीं दिखता है.
टमाटर के रस से चेहरे की कुछ देर के लिए मसाज करें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से स्किन पोर्स धीरे धीरे बंद होते जाएंगे। टमाटर के रस में स्किन को ग्लो कराने और पोषण देने वाले तत्व पाये जाते हैं. अच्छी स्किन के लिए डाइट में भी टमाटर को शामिल करें.
कुछ महिलाएं चेहरे के स्किन पोर्स या रोम छिद्र को छिपाने के लिए मेकअप करके रखती है. लेकिन बहुत समय तक मेकअप करके रखने से स्किन पोर्स और बड़े हो सकते हैं.
नियमित तौर पर चेहरे की गहरी सफाई करें. कैमिकल युक्त प्रोडक्ट से सफाई करने की अपेक्षा होम मेड पदार्थों का उपयोग करें.