Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कान में झुमका पहननेवाली जगह से अचानक बदबू क्यों आने लगती है?

क्या यह किसी बीमारी या एलर्जी का संकेत है।

कान में झुमका पहननेवाली जगह से अचानक बदबू क्यों आने लगती है?

Written by Editorial Team |Published : September 15, 2017 1:53 PM IST

सुंदर झुमकों की एक जोड़ी आपकी खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है लेकिन क्या आपको भी झुमके पहनते या उतारते समय अपने कानों के छेद से ख़राब गंध आते महसूस होती है? दरअसल, यह प्राकृतिक तेलों और त्वचा कोशिकाओं का मिश्रण है जो आपके कानों के छेद में भरा हुआ होता है। डर्मटॉलजिस्ट डॉ. सेजल शाह कहती हैं कि अच्छी बात यह है कि किसी भी आप किसी भी एंटीबैक्टेरियल साबुन से इन त्वचा कोशिकाओं को साफ कर सकते हैं, जो आपके गहनों पर भी जम जाती है और आपके कान के छेदों से बदबू का कारण बनती हैं।

गंध के अलावा, अगर कानों के छेद में अचानक खुजली होने लगती है, तो हो सकता है यह किसी एलर्जी की वजह से हो और आपके कान की त्वचा आपके झुमकों की सामग्री के प्रति एलर्जिक या संवेदनशील हो। अगर आप अपने कानों में लाली और पानी निकलते हुए देखते हैं, तो आपको स्टेनलेस स्टील या हाइपोलेर्लिनिक (hypoallergenic) झुमके पहननें चाहिए। इसीलिए अगर आपको एलर्जी है तो निकेल (nickel) न पहनें, क्योंकि आपको उससे एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

गंदे हाथों से कान के छेदों को न छूएं: गंदे दरवाजे और गंदी नोटों को छूने के बाद उसी हाथ से अपने कानों को छूने पर क्या हो सकता है? ज़ाहिर है, दरवाज़े और नोटों पर मौजूद गंदगी को आप अपने कानों तक पहुंचा देती हैं।

Also Read

More News

अपना बिस्तर साफ रखें: आपकी चादर पर मौजूद किसी भी प्रकार की गंदगी या रूसी आसानी से आपके कानों की त्वचा तक पहुंच सकते हैं। आपके घावों को ठीक करने में बहुत समय लग सकता है, इसीलिए आप अपने आसपास की चीज़ों को साफ रखें। इस तरह आप आपके कानों से गंध, खुजली या चोट लगने से बच सकती हैं।

केमिकल्स से छेद की सफाई न करें: झुमका पहननेवाले हिस्से को साफ करने के लिए किसी भी कठोर केमिकल का उपयोग न करें। किसी भी कीमत पर शराब, हाइड्रोजन पेरोक्साइड या किसी अन्य स्ट्रॉन्ग केमिकल्स से बचें। सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि आप कान के छेद के आसपास की जगह को किसी सौम्य और सुगंध रहित तरल साबुन के साथ साफ करें। इससे जलन और बदबू रूक सकती है।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

About the Author

... Read More