Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में T-Zone ज्यादा oily क्यों हो जाता है? जानें कारण

Oily T Zone: सर्दियों में स्किन ड्राई रहती है। लेकिन, कई लोगों का टी-जोन एरिया काफी ऑयली रहता है। ऐसा क्यों होता है? आइए, जानें-

सर्दियों में T-Zone ज्यादा oily क्यों हो जाता है? जानें कारण

Written by Anju Rawat |Published : December 12, 2025 2:21 PM IST

Oily T Zone Causes in Winters: सर्दियां आते ही त्वचा का मिजाज पूरी तरह बदल जाता है। गाल सूखे, होंठ फटे हुए और पूरी त्वचा रूखी-बेजान नजर आने लगती है। लेकिन T-Zone (यानी माथा, नाक और ठुड्डी) चिपचिपी और ऑयली होने लगता है। इसे ही कॉम्बिनेशन स्किन कहा जाता है। इस स्किनटाइप के लोगों के लिए स्किनकेयर करना काफी मुश्किल होता है। उनका अक्सर टी-जोन एरिया चमकता रहता है और गाल एकदम रूखे नजर आते हैं। लेकिन, सर्दियों के मौसम में स्किन ज्यादा ड्राई क्यों हो जाती है? आइए, जानते हैं सर्दियों में कई लोगों का टी-जोन एरिया ऑयली क्यों हो जाता है?

सेबेसियस ग्लैंड्स का ज्यादा होना

आपको बता दें कि सर्दियों में स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है। दरअसल, सर्दियों में शुष्क हवाओं की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। जब स्किन पर मॉइश्चर कम होने लगता है, तो स्किन एक्स्ट्रा सीबम का उत्पादन करने लगती है। इस प्रक्रिया को Compensatory Oil Production कहा जाता है। सबसे ज्यादा सेबेसियस ग्लैंड्स (जो त्वचा में तेल बनाती हैं), T-Zone में होते हैं। इसलिए टी-जोन सबसे ज्यादा ऑयली नजर आता है।

हीटर और गर्म पानी

सर्दियों में ज्यादातर लोग चेहरा धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे पर ड्राईनेस बढ़ जाती है और सेबेसियस ग्लैंड्स ज्यादा तेल रिलीज करने लगता है। इससे टी-जोन ऑयली हो जाता है। इसके अलावा, हीटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी टी-जोन का एरिया ऑयली हो सकता है।

Also Read

More News

स्किन बैरियर कमजोर होना

सर्दियों में शुष्क हवाओं और ठंडे मौसम की वजह से त्वचा प्राकृतिक तेल का उत्पादन कम कर देता है। इसकी वजह से स्किन बैरियर कमजोर पड़ जाता है। इस स्थिति में भी सेबेसियस ग्लैंड्स ज्यादा काम करने लगते हैं और टी-जोन में ऑयली बन जाता है। इसकी वजह से टी-जोन में चिपचिपाहट नजर आती है और गाल रूखे-बेजान दिखते हैं। इसे ही कॉम्बिनेशन स्किन कहा जाता है।

हार्मोनल बदलाव

सर्दियों में धूप कम मिलती है और इसका सीधा असर हार्मोन्स पर भी पड़ता है। सर्दियों में धूप कम मिलने की वजह से सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन्स में बदलाव हो जाते हैं। इसकी वजह से सीबम प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है और टी-जोन ऑयली नजर आने लगता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में ऑयली टी-जोन को कैसे ठीक करें?

  • अगर सर्दियों में आपका टी-जोन एरिया ऑयली बना रहता है, तो इस स्थिति में आप ऑयल कंट्रोल फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सैलिसिलिक एसिड, नियासिनामाइड और टी ट्री ऑयल युक्त फेस वॉश का यूज कर सकते हैं। इनसे पोर्स हेल्दी बने रहते हैं और सीबम प्रोडक्शन भी कंट्रोल होता है।
  • अगर आपका टी-जोन एरिया भी ऑयली हो जाता है, तो आपको जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा, हाइल्यूरोनिक एसिड यु्क्त मॉइश्चराइजर लाभकारी होता है। इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिल सकता है।
  • ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करना चाहिए। आप सप्ताह में 2 बार स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें। हालांकि, इसके लिए आपको माइल्ड स्क्रबर का ही यूज करना चाहिए।
  • चेहरे को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। एल्होकल फ्री टोनर ऑयली स्किन के लिए अच्छा होता है।
  • चेहरे से ऑयल को कंट्रोल करने के लिए हफ्ते में एक बार क्ले मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।