सर्दियों में नारियल का तेल लगाने के बाद भी स्किन ड्राई क्यों हो जाती है?
Winter Mai Dry Skin Care: क्या आप भी सर्दियों में अपनी स्किन पर नारियल का तेल लगाते हैं, लेकिन फिर भी त्वचा ड्राई हो जाती है? आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है?
Sardiyo Mai Dry Skin Par Kya Lagaye: सर्दियों में हम सभी को ड्राई स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है। हल्का सा भी खरोच लगा नहीं कि हाथों पर एक लंबी सफेद रेखा बन जाती है। यह होती है ड्राई स्किन की निशानी, लेकिन हम में से बहुत ही महिलाएं व पुरुष ऐसे होंगे, जो सुबह नहाने के बाद या दिनभर में कई बार अपने हाथों व पैरों पर नारियल का तेल घिसते होंगे, लेकिन नतीजा वही रूखी त्वचा ही मिलता होगा।
कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्यों इतना नरिशिंग नारियल का तेल आपकी स्किन को रूखा होने से नहीं बचा पाता है? आज हम आपको इसी समस्या का कारण और समाधान बताने वाले हैं ताकि अगली बार जब भी आप अपनी ड्राई स्किन को हील करना चाहिए तो नारियल का तेल उसी तरीके से लगाएं जिस तरीके से हम बताने वाले हैं। आइए आपको सर्दियों में रूखी होती त्वचा पर सही तरीके से नारियल का तेल लगाने का तरीका बताते हैं।
पहले जानें सर्दियों में नारियल का तेल लगाने के बाद भी स्किन ड्राई क्यों रहती है?
सर्दियों में नारियल का तेल लगाने पर यह हमारी त्वचा पर लेयर की तरह रह जाता है। यानी कि जब आप नारियल का तेल लगाते हैं तो यह त्वचा के अंदर जाकर उसे मॉइस्चराइज नहीं करता है, बल्कि ऊपर ही चिपक जाता है और कुछ समय बाद जब वह हट जाता है तो स्किन फिर से ड्राई हो जाती है। इसलिए आपको नारियल का तेल सही तरीके से लगाने का तरीका आना चाहिए।
सर्दियों में नारियल का तेल लगाने का सही तरीका
सर्दियों में आप जब भी नारियल तेल लगाएं तो उसे डायरेक्ट न लगाएं बल्कि अपने रोजाना लगाए जाने वाले मॉइस्चराइजर या बॉडी लोशन के साथ मिक्स करके लगाएं। ऐसा करने से तेल को एक बेस मिलेगा स्किन की गहराई तक जाने का। साथ ही आपकी त्वचा लंबे समय तक नरिश रहेगी और जल्दी ड्राई नहीं होगी।
तेल की ठंडी तासीर हो सकता है कारण
आपको पता ही होगा कि नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है, यही कारण है कि अन्य तेलों की तुलना में कोकोनट ऑयल जम जाता है। वहीं अगर कोई ड्राई स्किन वाला व्यक्ति इसे अपनी स्किन पर लगाता है तो ठंड के कारण त्वचा और रूखी नजर आने लगती है। इसलिए अगर आपको तेल लगाना ही है तो सरसों का तेल लगाएं। इसका तासीर गर्म होती है और स्किन को फटने से बचाता।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।