hamburger icon
A
Read in English

नहाने के बाद त्वचा ड्राई क्यों हो जाती है? इन 5 आदतों को सुधारें

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब भी आप नहाकर और बॉडी का सारा पानी पोंछकर बाहर निकलते हैं तो कुछ समय बाद ही स्किन ड्राई हो जाती है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है?

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 4, 2026 1:45 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

अक्सर कई लोग नहाने के बाद अपनी स्किन के ड्राई होने की शिकायत से परेशान रहते हैं। उन्हें नहाने के बाद त्वचा खिंची-खिंची, रूखी या खुजलीयुक्त महसूस होती है। अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है, तो इसे सिर्फ मौसम का असर समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार इसकी वजह हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें होती हैं, जो स्किन के नेचुरल बैरियर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि त्वचा की बाहरी परत हमें बैक्टीरिया, प्रदूषण और पानी की कमी से बचाने का काम करती है। लेकिन जब यही परत कमजोर हो जाती है, तो स्किन काफी जल्दी रूखी और संवेदनशील हो सकती है। वह आगे कहती हैं कि अगर ड्राईनेस लंबे समय तक बनी रहे, रेडनेस, जलन या खुजली बढ़ने लगे, तो यह किसी गंभीर स्किन कंडीशन का संकेत भी हो सकता है। आइए अब हम बिना देर किए नहाने के बाद स्किन के ड्राई होने के कारण जानते हैं।

पहला कारण है गर्म पानी से नहाना

गर्म पानी से नहाना गर्म पानी से नहाना

आपने गौर किया होगा कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाने की वजह से हमारी स्किन ड्राई रहती है। इसी तरह गर्मियों में भी है। अगर आप अक्सर बहुत गर्म पानी से नहाते हैं, तो गर्म पानी त्वचा के नेचुरल तेलों को तेजी से हटा देता है। यही तेल त्वचा को मुलायम और सुरक्षित बनाए रखता है। इसलिए कोशिश करें कि ठंडे या नॉर्मल पानी से नहाया जाए, ताकि त्वचा का मॉइस्चर बैरियर कमजोर न पड़े और रूखापन, खुजली और जलन की समस्या न बढ़ें।

गलत साबुन का इस्तेमाल

एक्सपर्ट बताती हैं कि लोग खुशबू की वजह से साबुन खरीदते हैं, लेकिन यह नहीं देखते हैं कि वह उनकी स्किन को कितना नुकसान पहुंचा रहा है। इस बात का ध्यान रखें कि हर साबुन स्किन के लिए एक जैसा नहीं होता। कई साबुन और बॉडी वॉश में तेज क्लीनिंग एजेंट्स या अधिक खुशबू वाले केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा की नेचुरल स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए माइल्ड, pH-बैलेंस्ड और फ्रेगरेंस-फ्री क्लींजर चुनें और जरूरत से ज्यादा साबुन लगाने से बचें, खासकर पूरे शरीर पर।

तौलिए से स्किन को रगड़ना

तौलिए से स्किन को रगड़ना तौलिए से स्किन को रगड़ना

शायद आपकी भी यह आदत होगी कि नहाने के बाद आप तौलिए से अपनी स्किन को तेजी से रगड़कर सुखाते होंगे। बता दें कि इससे त्वचा की ऊपरी परत हल्की डैमेज हो सकती है, खासकर अगर त्वचा पहले से ड्राई या संवेदनशील हो। ऐसे में आप तौलिए से त्वचा को हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं, जिससे त्वचा में थोड़ी नमी बनी रहेगी और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।

शरीर में पानी और पोषण की कमी

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाने का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। इसलिए त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए और उसे ड्राई और डैमेज होने से बचाने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें जिसमें फल, सब्जियां, मेवे, बीज और हेल्दी फैट्स शामिल करें और पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि भी त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है।

सही समय पर मॉइस्चराइजर न लगाना

एक्सपर्ट बताती हैं कि बहुत से लोग नहाकर आती हैं, अपने बाकी काम करती हैं और फिर आराम से बैठकर मॉइस्चराइजर लगाती हैं। लेकिन यह तरीका गलत है, जो स्किन की ड्राईनेस को बढ़ा रहा है। उनके अनुसार, नहाने के बाद त्वचा में थोड़ी नमी बनी रहती है। अगर इसी समय मॉइस्चराइजर लगाया जाए तो त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखा जा सकता है। इसलिए नहाने के 2–3 मिनट के भीतर मॉइस्चराइजर लगा लें। सेरामाइड, ग्लिसरीन, हाइअलूरोनिक एसिड या शीया बटर वाले मॉइस्चराइजर बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विशेषज्ञ की सलाह पर आधारित है, लेकिन यह किसी चिकित्सीय परामर्श या उपचार का विकल्प नहीं है। अअगर आपकी त्वचा अत्यधिक रूखी हो रही है या उसके साथ जलन, खुजली, लालपन या त्वचा फटने जैसी समस्या भी हो रही है, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें।