Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर पिगमेंटेशन क्यों हो जाती है? 3 नुस्खे दिलाएंगे झाइयों से छुटकारा

Jhaiya Kaise Kam Kare: आज हम आपको इस लेख में चेहरे से पिगमेंटेशन उर्फ झाइयों को मिटाने का तरीका बताने वाले हैं, जो उन्हें नेचुरल तरीके से कम कर, स्किन को क्लियर बनाने में मदद करेंगे।

चेहरे पर पिगमेंटेशन क्यों हो जाती है? 3 नुस्खे दिलाएंगे झाइयों से छुटकारा

Written by Vidya Sharma |Updated : February 13, 2026 2:18 PM IST

Face Se Pigmentation Kaise Remove Kare: कुछ महिलाओं के चेहरे पर उम्र बढ़ने के साथ-साथ झाइयां दिखनी शुरू हो जाती हैं। तो कुछ महिलाओं के चेहरे पर बचपन से ही पिगमेंटेशन के निशान दिखते हैं। यह दाग भले ही किसी भी उम्र में हों, लेकिन खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। यह एक आम समस्या बन गई है, जिसे विस्तार से समझने के लिए हमें पहले मेलेनिन को समझने की जरूरत है। आपको बता दें कि मेलेनिन हमारे शरीर में मौजूद वह पिगमेंट है जो हमारी त्वचा, बालों और आंखों को कलर देता है।

यानी कि जब हम देखते हैं कि त्वचा अधिक डार्क या कुछ हिस्सों से सफेद होने लग जाती है तो यह मेलेनिन की अधिकता और कमी की वजह से होता है। ऐसे में अपनी स्किन को क्लियर बनाने के लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सभी बेहतर रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हमें लगता है कि अब यह झाइयां परमानेंट ही रहेंगी। लेकिन आप गलत हैं। आज हम आपको चेहरे से झाइयों के निशान कम करने के 3 असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं।

चेहरे से पिगमेंटेशन को कम करने के 3 नुस्खे

आज हम आपको इस लेख में झाइयां मिटाने के और त्वचा को एकदम क्लियर और हेल्दी बनाने के तीन असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। इन नुस्खों को बनाने के लिए 3 अलग-अलग चीजों 3 अलग तरीकों से इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं। ये तीन चीजें हैं दालचीनी, आलू और बादाम। आइए अब हम बिना देर किए इन रेमेडीज को बनाने का तरीका बताएं।

Also Read

More News

पहला नुस्खा है दालचीनी का

चेहरे से दाग-धब्बों व झाइयों को हटाने के लिए दालचीनी बुहत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण एक्ने-पिंपल्स व दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है। दालचीनी का पेस्ट बनाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा- 

  • आप एक कटोरी लें और उसमें 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर डाल दें।
  • इसके बाद कटोरी में 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इस तैयार पेस्ट को आप रोज रात को चेहरे पर लगाकर सोएं और सुबह उठकर फेस वॉश कर लें।

दूसरा नुस्खा है आलू का

आपको बता दें कि आलू में ब्लिचिंग गुण होते हैं, जो हमारे चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन टोन को इवन बनाने में मदद करते हैं। लेकिन आलू आपकी स्किन को ड्राई कर सकता है, इसलिए आप इसे हमारे बताए तरीकों से लगाएंगे तो स्किन क्लियर भी हो जाएगी और चेहरे से झाइयों के निशान भी कम कर देंगे।

झाइयों पर कैसे इस्तेमाल करें आलू?

चेहरे पर आलू लगाने के लिए पहले आप एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 2-3 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  • इस तैयार जेल को आप किसी भी समय अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन अधिक सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें।

तीसरा नुस्खा है बादाम का

आपको बता दें कि बादाम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि फेस मसाज के लिए भी बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आलमंड ऑयल स्किन को गहराई से नरिश करने के साथ-साथ स्कार्स को हल्का करने में भी मदद करता है। आपको बस करना यह है कि अपने हाथों पर आधा चम्मच एलोवेरा जेल और उसमें 3-4 बूंद बादाम के तेल की डालनी है।

इन दोनों को हाथों में ही अच्छे से मिक्स कर लें और फिर अपने चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। जब तक जेल आपके फेस पर सूख सा न जाए, जब तक इसे लगाएं और फिर सूखने के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो इसे रात भर लगाकर छोड़ सकते हैं, वरना 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।