
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Medically Verified By: Shahnaz Husain
रूखे बाल
हम अपने बालों पर तेल इसलिए लगाते हैं ताकि उन्हें डैमेज होने से प्रोटेक्ट कर पाएं, पोषण दे पाएं और ड्राई होने से बचा पाएं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम चाहे कितना ही तेल लगा लें, बाल रूखे ही रहते हैं। ऐसा क्यों होता है? इसी सवाल का जवाब पाने के लिए हमने स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से बात की। वह बताती हैं कि बार-बार तेल लगाने के बाद भी बाल सूखे रहने के कई कारण हैं, क्योंकि ड्राईनेस अक्सर सिर्फ तेल की कमी से नहीं, बल्कि कई अन्य कारणों से भी हो सकती है।
वह बताती हैं कि हेयर ऑयल बालों की नमी को बनाए रखने और फ्रिक्शन को कम करने में मदद करता है, लेकिन यह हेल्दी बालों के लिए पानी और प्रोटीन की जरूरत को पूरा नहीं कर सकता। हमारे लिए ड्राईनेस के मूल कारण को समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी है और यही मुलायम और स्वस्थ बाल पाने की दिशा में पहला कदम हो सकता है। इसलिए आइए जानें कि तेल लगाने के बाद भी हमारे बाल रूखे क्यों रह जाते हैं।
एक्सपर्ट बताती हैं कि लोगों को लगता है कि तेल बालों को हाइड्रेट करता है, लेकिन यह सबसे बड़ी गलतफहमियों में से एक है। असल में, ज्यादातर तेल मौजूदा नमी को लॉक कर देते हैं, लेकिन हाइड्रेशन प्रदान नहीं कर सकते। अगर आप पहले से सूखे बालों पर तेल लगाते हैं, तो यह नमी की कमी को दूर किए बिना बालों पर बस एक लेयर बना देता है।
इससे बाल शाइनी दिखने लगते हैं और आपको लगता है कि बाल नरिश हो गए हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप अपने बालों को हल्का गीला करने के बाद या मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का उपयोग करें और फिर तेल लगाएं।
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन और अन्य हीट स्टाइलिंग टूल्स का रेगुलर या अधिक इस्तेमाल बालों के क्यूटिकल को नुकसान पहुंचा सकता है। ये बालों की नमी को तेजी से बाहर निकलने देते हैं, जिससे बाल बहुत ही ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाते हैं। लगातार तेल लगाने से भी ज्यादा हीट लगने से खराब हुए बालों का ठीक होना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सही देखभाल से इन्हें बेहतर बनाया जा सकता है। हीट प्रोटेक्टेंट का उपयोग करने और हीट स्टाइलिंग की आवृत्ति कम करने से काफी फर्क पड़ सकता है।
कुछ शैम्पू में सल्फेट जैसे क्लेंजिंग एजेंट होते हैं। ये बालों को रूखा बना सकते हैं, बालों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को कम कर सकता है। अगर आप रोजाना शैम्पू से बाल धोते हैं और बाल रूखे महसूस होते हैं, तो अपने हेयर टाइप के अनुसार माइल्ड शैम्पू चुनें।
एक्सपर्ट बताती हैं कि बालों के लिए नमी और पोषण दोनों ही बहुत जरूरी होते हैं। कंडीशनर या डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट का इस्तेमाल न करने से बाल डिहाइड्रेटेड हो सकते हैं। इसलिए अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो एक मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें। यह बालों को हाइड्रेट और नरिश रखता है। इसके अलावा हेयर मास्क का उपयोग करने से गहरा हाइड्रेशन मिलता है।
आजकल बढ़ता पॉल्यूशन, धूप के संपर्क में आना, गर्म हवा और खारा पानी धीरे-धीरे हेयर शाफ्ट को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में घर से बाहर जाते समय टोपी पहनने और कभी-कभी क्लैरिफाइंग शैम्पू का उपयोग करने से इनके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
वहीं स्कैल्प को ठीक से साफ किए बिना बार-बार तेल लगाने से स्कैल्प पर प्रोडक्ट जमा हो सकता है। हालांकि, आपको अपने हेयर और स्कैल्प टाइप के अनुसार माइल्ड या सौम्य शैम्पू चुनें और स्कैल्प को धीरे-से साफ करें।
डिस्क्लेमर: बढ़ता पॉल्यूशन और हानिकारक केमिकल वाले हेयर केयर व शैम्पू का इस्तेमाल बालों की नमी को खत्म कर सकता है। इसलिए नेचुरल शैम्पू व अपने हेयर व स्कैल्प टाइप के अनुसार सही शैम्पू का इस्तेमाल करें। साथ ही रोजाना केमिकल वाला शैम्पू व स्टाइलिंग टूल इस्तेमाल करने से बचें।