गर्मियों में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के उपाय

Garmiyo Mai Jyada Baal Kyu Jhadte Hain: गर्मियों में अधिक पसीना और धूल-मिट्टी के हमारी स्कैल्प पर चिपकने के कारण स्कैल्प गंदी हो जाती है और पोर्स बंद हो जाते हैं। जिससे बालो को पोषण नहीं मिल पाता और वह झड़ने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : April 15, 2026 11:35 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Purva Kundu

Garmiyo Mai Jyada Baal Jhadne Ka Karan: गर्मियों का मौसम आते ही न सिर्फ हमारी स्किन, बल्कि बाल भी बहुत बुरी तरह प्रभावित होते हैं। उनकी हालत तो ऐसी हो जाती है कि डायरेक्ट धूप लगने की वजह से बाल कमजोर, पतले और डैमेज हो जाते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि गर्मियों का मौसम बालों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान कई लोग सबसे ज्यादा बालों के अधिक झड़ने की शिकायत करते हैं। ऐसा नहीं है कि वह हेयर फॉल रोकने के तरीके नहीं अपनाते हैं, बल्कि वह तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट बदलते हैं, एंटी-हेयर फॉल शैम्पू, कंडीशनर और हेयर मास्क का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है।

इसलिए हमने डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पुर्वा कुंडू से बात की। उन्होंने बताया कि ‘आपकी यह समस्या अस्थायी भी हो सकती है, लेकिन सही देखभाल न करने पर यह गंभीर रूप ले सकती है।’ आइए डॉक्टर से ही जानते हैं कि गर्मियों में बाल क्यों ज्यादा झड़ते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। ताकि हम कोई गलत कदम न उठाएं और अपने बालों की हेल्थ को और भी ज्यादा खराब न करें।

गर्मियों में बाल झड़ने के प्रमुख कारण

पसीना और स्कैल्प इंफेक्शन- गर्मी में अधिक पसीना आने से स्कैल्प में गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिससे हेयर फॉल बढ़ता है।

डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)-शरीर में पानी की कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं।

सूर्य की UV किरणें-तेज धूप बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है और बाल ड्राई व बेजान हो जाते हैं।

ज्यादा पसीने से ऑयली स्कैल्प-सीबम (तेल) का अधिक उत्पादन बालों की जड़ों को ब्लॉक कर देता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।

गलत हेयर केयर रूटीन-बार-बार शैंपू करना या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

डॉक्टर का क्या कहना है?

डॉक्टर के अनुसार, ‘गर्मियों में बाल झड़ने की समस्या बहुत आम है, लेकिन इसका मुख्य कारण स्कैल्प की साफ-सफाई में कमी, डिहाइड्रेशन और पोषण की कमी है। यदि आप संतुलित आहार लेते हैं, पर्याप्त पानी पीते हैं और स्कैल्प को साफ रखते हैं, तो इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।’

बाल झड़ने से बचने के आसान उपाय

स्कैल्प को साफ रखें-हफ्ते में 2–3 बार माइल्ड शैंपू से बाल धोएं ताकि पसीना और गंदगी हट सके।

हाइड्रेटेड रहें-दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।

धूप से बचाव करें-घर से बाहर निकलते समय स्कार्फ या कैप का इस्तेमाल करें ताकि UV किरणों से बाल सुरक्षित रहें।

हेल्दी डाइट लें-डाइट में प्रोटीन, आयरन, विटामिन B और C शामिल करें। जैसे—अंडे, दालें, हरी सब्जियां और फल।

ऑयलिंग करें लेकिन सीमित मात्रा में-हफ्ते में 1–2 बार हल्का तेल लगाएं। ज्यादा ऑयलिंग से स्कैल्प चिपचिपा हो सकता है।

केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी बनाएं-हेयर जेल, स्प्रे और हार्श शैंपू का कम से कम इस्तेमाल करें।

बालों को खुला रखने से बचें-धूल और पसीने से बचने के लिए बाहर जाते समय बाल बांधकर रखें।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर बाल झड़ना बहुत ज्यादा हो रहा है, स्कैल्प में खुजली, रूसी या पैचेस बन रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है। गर्मियों में बाल झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल और लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। पानी, पोषण और स्कैल्प की सफाई- ये तीन चीजें आपके बालों को स्वस्थ बनाए रखने की कुंजी हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source