सिर में डैंड्रफ क्यों होते हैं, जानिए कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

बाजार में कई तरह के शैंपू होते हैं जो डैंड्रफ की समस्या दूर करने का दावा करते हैं लेकिन ऐसे मे अगर डैंड्रफ को खत्म करना है तो घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 21, 2022 12:28 AM IST

बदलते मौसम और वातावरण में होने वाले वायुप्रदुषण से डैंड्रफ होना एक साधारण बात है। आजकल की लाइफस्टाइल में अधिकतर लोगों को यह समस्या रहती है। डैंड्रफ गर्मियों के अपेक्षा सर्दियों के मौसम में अधिक होती है। अगर डैंड्रफ की समस्या से निजात पाना है तो इसके लिए जरुरी है कि बालों की ठीक से केयर की जाए।

डैंड्रफ के कारण

‘मैलेसेजिया’ स्कैल्प में पाया जाने वाला एक तरह का फंगस होता है, और जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो डैंड्रफ होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं अगर बालों की सफाई रोजाना नहीं की जाए तो स्कैल्प में मृत कोशिकाएं, धूल, प्रदूषण के कारण गंदगी जमने लगती है जिससे रूसी और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

डैंड्रफ से बचने के कुछ घरेलू उपचार

यूं तो बाजार में कई तरह के शैंपू होते हैं जो डैंड्रफ की समस्या दूर करने का दावा करते हैं लेकिन ऐसे मे अगर डैंड्रफ को खत्म करना है तो घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।

  • नीम की पत्ती के लेप को सर में लगाने या फिर उसकी पत्ती को उबालकर उसके पानी से सिर को धोने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है।
  • नीबू के रस को बालों में लगाने से भी रुसी खत्म होती है लेकिन निम्बू के रस के अलावा अगर निम्बू का रस निकाल कर इसके छिलके सहित इसे मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट बनाकर सिर में लगाना चाहिए इससे रुसी ठीक होती है।
  • एलोवेरा के रस से बालों की मसाज करें और एक घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।
  • नारियल के तेल में कपूर मिलाकर रख लें। नहाने से आधे घंटे पहले इससे बालों की मसाज करें। नियमित रूप से ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।

ये रस भी हैं लाभदायक

जिन लोगों का अक्सर रुसी बनी रहती है, ऐसे लोगो को आवले का रस प्रतिदिन सेवन करना चाहिए, पुदीने का सेवन करना, केले को खाना और सर में मुलतानी मिट्टी और फिटकरी सर में लगाने से सर में लगाने से रुसी ठीक होती है।

बालों के लिए शैम्पू

सर को धोने के लिए तरह तरह के साबुन और शैम्पू के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके साथ ही सर धोने के लिए नीम, ग्लिसरीन, मुल्तानी मिट्टी और दही का प्रयोग करना चाहिए। अगर हो सके तो आयुर्वेदिक शैंपू का इस्तेमाल चिकित्सक की सलाह पर करना चाहिए।

खानपान और परहेज

जिन लोगों को रूसी अक्सर बनी रहती हो ऐसे लोगों को हरी सब्जियां, प्रोटीनयुक्त भोजन, आयरन, विटामिन युक्त भोजन करना चाहिए। वहीं तीखे मिर्च मसाले, आचार, इमली से बनी हुई चीजें, तला हुआ भोजन, फास्टफूड, नॉनवेज, ध्रूमपान, आदि का सेवन नही करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source