Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एक ही जगह पर बार-बार pimple क्यों आ जाते हैं?

क्या आप जानते हैं तनाव और गर्भावस्था में पिम्पल्स की समस्या बढ़ सकती है।

एक ही जगह पर बार-बार pimple क्यों आ जाते हैं?

Written by Editorial Team |Published : February 6, 2018 6:04 PM IST

क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों हर 2 हफ्तों के बाद ही आपके चेहरे पर एक ही जगह पर पिम्पल लौट आते हैं? इसके दो कारण हो सकते हैं जिनके बारे में डॉ. सेजल शाह बता रही हैं कि आखिर क्यों इतने जतन करने के बाद भी एक ही जगह पर आपको बार-बार होते हैं पिम्पल।

पहला कारण, ऐसे पिम्पल जो त्वचा के अंदर सूजन के तौर पर ही रह जाते हैं वो बाद में कभी पिम्पल के रुप में त्वचा की ऊपरी सतह पर दिखने लगते हैं। यह सूजन पोरों में जमा तेल के त्वचा पर आने के कारण होती है। यह तेल त्वचा की भीतर गुब्बारे के आकार में जमा होने लगता है और त्वचा द्वारा बननेवाले तेल के हिसाब से यह घटता-बढ़ता रहता है। क्या आपको भी बार-बार चिन पर पिम्पल दिखता है?

क्या आप जानते हैं तनाव और गर्भावस्था में पिम्पल्स की समस्या बढ़ सकती है। पीरियड्स के कारण भी इन हिस्सों पर मुहांसे होने लगते हैं।

Also Read

More News

दूसरी बात, अगर आपको अपने हाथ से बार-बार चेहरे को छूने की आदत है, तो हो सकता है कि आपको बार-बार एक ही जगह पर एक्ने और पिम्पल हो सकते हैं।  बार-बार छूने से त्वचा पर गंदगी और तेल रोमछिद्रों या पोर्स में जमा होने लगता है और परिणाम पिम्पल के रुप में दिखायी देने लगते हैं।

पिम्पल का इलाज

चूंकि यह पित्त की वजह से होनेवाले पिम्पल हैं तो बेहतर यही होगा कि आप इन्हें फोड़ने या नोचने से बचें। पिम्पल के ठीक होने का इंतज़ार करें या किसी डॉक्टर से  मिलकर इसके लिए ट्रीटमेंट लें।

अगर आपको पिम्पल्स को फोड़ने,दबाने या नोंचने का काम करेंगे तो यह पूरी तरह से बाहर नहीं आएगा और हो सकता है। बल्कि  त्वचा की सूजन और बढ़ जाएगी और पिम्पल बड़े दिखायी देने लगे।  अपने पोर्स को दोबारा ब्लॉक होने से रोकने के लिए सैलिसिलिक एसिड ट्रीटमेंट (salicylic acid treatment) करा सकते हैं। जिसकी मदद से एक्स्ट्रा तेल साफ करके पोर साफ रखे जा सकते हैं। इसी तरह बेंजोईल पेरोक्साइ ड(benzoyl peroxide) वाले किसी उत्पाद के इस्तेमाल से त्वचा में छुपे उन बैक्टेरिया को मारा जा सकता है जिनकी वजह से पिम्पल होते हैं।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock

About the Author

... Read More