Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर के उड़ते बाल चेहरे पर आने से पिंपल्स क्यों होते हैं? जानें कारण और ठीक करने के तरीके

Sar Ke Baal Chehre Par Aane Se Kya Hota Hai: आपने देखा होगा कि या तो आपके माथे पर ज्यादा एक्ने होते हैं या फिर गालों पर। क्या आप जानते हैं इसका कारण चेहरे पर आती आपकी जुल्फें हैं?

सिर के उड़ते बाल चेहरे पर आने से पिंपल्स क्यों होते हैं? जानें कारण और ठीक करने के तरीके

Written by Vidya Sharma |Published : March 9, 2026 12:00 PM IST

Chehre Par Baar Baar Acne Kyu Ho Jate Hain: हम में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लगता है कि जब सिर के बाल बार-बार चेहरे पर आते हैं या माथे पर गिरते रहते हैं, तो वहां पिंपल्स होने लगते हैं। खासकर जिन उन महिलाओं को, जिनके बाल लंबे हैं या जिनकी हेयरस्टाइल ऐसी है कि जुल्फें अक्सर चेहरे को छूत ही लेती हैं। ऐसी महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। अब आपके मन में भी यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? 

बता दें कि बालों के जरिए स्कैल्प पर जमा तेल, गंदगी, पसीना और हेयर प्रोडक्ट्स जब स्किन से कनेक्ट करते हैं तो इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स होने लगते हैं। आइए आपको चेहरे पर सिर के बाल आने से होने वाले एक्ने के कारणों को थोड़ा विस्तार से बताते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि आप इन्हें कैसे ठीक कर सकते हैं। तो बिना देर किए, आइए हम इस समस्या को ठीक करें।

स्किन और स्कैल्प ऑयल का संपर्क

आपने देखा होगा कि अक्सर हमारे बाल ऑयली नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि स्कैल्प नेचुरल ऑयल यानी कि सीबम प्रोड्यूस करती है। लेकिन जब यह तेल अधिक मात्रा में हो जाए और माथे तक पहुंचने लगे तो फेस पर एक्ने का कारणबन जाते हैं। यह तेल हमारे पोर्स में जाकर रिएक्ट करता है और फिर स्किन ब्रेकआउट का कारण बनता है।

Also Read

More News

हेयर प्रोडक्ट्स का असर

हम जिन हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं वह भले ही बालों के लिए अच्छे हों, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि वह स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हेयर सीरम, जेल, हेयर स्प्रे या हेयर ऑयल जैसे प्रोडक्ट्स कई बार चेहरे की त्वचा के लिए हेवी हो सकते हैं। ऐसे में जब बाल चेहरे से बार-बार टकराते हैं, कुछ हद तक इन प्रोडक्ट्स के पार्टिकल भी स्किन पर चिपक जाते हैं और पोर्स ब्लॉक कर देते हैं।

पसीना और धूल का जमाव

कभी-कभी जब हम बाहर से आते हैं तो पसीने पर धूल-मिट्टी भी चिपक जाती है। इससे होता यह है कि स्किन पर बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और फिर चेहरे पर खुजली के साथ-साथ एक्ने का भी कारण बनते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बाहर जाने से पहले फेस को कवर करके रखें ताकि स्किन डस्ट के संपर्क में कम से कम आए।

एक्ने ठीक करने के असरदार तरीके

  1. बालों को चेहरे से दूर रखें

आपका हेयर कट जैसा भी हो, लेकिन क्लिप, क्लचर या हेयर बैंड की मदद से अपने बालों को माथे व फेस पर आने से बचाएं। अगर बाल लंबे हैं तो उन्हें चोटी बनाकर रखें या फिर कान के पीछे रखें।

  1. बालों को साफ रखें

जब तक आपकी स्कैल्प गंदी रहेगी, फेस पर एक्ने होते रहेंगे। इसलिए बालों को नियमित रूप से धोना जरूरी है। खासकर अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो हफ्ते में तीन बार तो हेयर वॉश करे हीं। बाल साफ रहेंगे तो फेस पर आने पर भी एक्ने-पिंपल्स की समस्यापैदा नहीं होगी।

  1. लाइट हेयर प्रोडक्ट्स चुनें

जब हम हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो इस दौरान स्किन को अनदेखा कर देते हैं। इससे होता यह है कि उत्पाद की कुछ बूंदे हमारे चेहरे लग जाती हैं और स्किन उसे न झेल पाने के कारण रिएक्ट करने लगती है। इससे पोर्स भी बंद हो सकते हैं और एक्ने पैदा कर सकते हैं।

  1. रेगुलर बेसिक स्किन केयर करें

हम आपको दस चीजें लगाने के लिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि रेगुलर बेसिक चीजों का इस्तेमाल करने के लिए कह रहे हैं। जैसे दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करना, स्किन को हाइड्रेट रखना आदि यह सब पिंपल्स को रोकने में मदद करता है।

  1. समस्या बढ़ने पर डॉक्टर के पास जाएं

जो लोग समय रहते समस्या का कारण समझ लेते हैं उन्हें अधिक समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर देर कर दी जाए तो स्किन प्रोब्लेम्स बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति पैदा होने पर आप कोई घरेलू नुस्खा या उपाय न आजमाएं और फौरन डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • चेहरे पर बार-बार बाल आने से एक्ने की समस्या पैदा हो सकती है।
  • आप अपनी स्कैल्प को क्लीन रखें जो एक्ने होने से बचाएगा।
  • इसके अलावा कोशिश करें कि सिर के बालों को चेहरे पर आने से रोकें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।