
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 7, 2026 3:01 PM IST
Medically Verified By: Dr. Nipun Jain
why dermatologist say no to home remedies for skin (Image Credit: chatgpt)
अपनी स्किन पर इस्तेमाल किए गए घरेलू नुस्खों को लेकर लोगों को कुछ भ्रम हैं, उन्हें लगता है कि घरेलू नुस्खों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और घरेलू नुस्खा एक व्यक्ति पर काम करता है, वह सभी पर असर करेगा। लेकिन हकीकत यह है कि हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है, किसी की ऑयली, किसी की ड्राई तो किसी की स्किन सेंसिटिव होती है। ऐसे में नींबू, हल्दी, बेकिंग सोडा या टूथपेस्ट जैसी चीजें हर स्किन पर एक जैसा असर नहीं करतीं। कई बार ये चीजें त्वचा में जलन, रैशेज या एलर्जी का कारण बन सकती हैं, इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट बिना जांच के कुछ भी लगाने से मना करते हैं। क्योंकि आप खुद ही सोचिए टूथपेस्ट दांतों की सफाई के लिए होता है, उसको स्किन पर लगाने का क्या मतलब है? अगर आप भी अक्सर स्किन पर घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं, तो एक बार यह जरूर जान लें कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. डॉ. निपुण जैन इस बारे में क्या कहते हैं।
घरेलू नुस्खों को “नेचुरल” कहकर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। नींबू में मौजूद एसिड, बेकिंग सोडा का हाई pH और कुछ तत्वों की तीव्रता त्वचा की बाहरी परत (स्किन बैरियर) को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे त्वचा की नमी कम हो सकती है और लंबे समय में स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है।
डॉ. निपुण जैन यूनिट हेड एंड सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली
घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करने की सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि उन्हें तैयार करने व लगाने का सही तरीका और सही मात्रा तय नहीं होती है। लोग इंटरनेट या सुनी-सुनाई बातों के आधार पर कुछ भी मिला लेते हैं और सीधे चेहरे पर लगा लेते हैं। इससे स्किन पर रिएक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। हम इसलिए वैज्ञानिक तरीके से टेस्ट किए गए प्रोडक्ट्स की सलाह देते हैं, जिनकी मात्रा और प्रभाव पहले से तय होते हैं।
Home remedies side effects (image credit: chatgpt)
कच्ची या बिना साफ की गई चीजें चेहरे पर लगाने से बैक्टीरिया या फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। उदाहरण के लिए, किचन में रखी चीजें हमेशा स्टेरलाइज्ड नहीं होतीं। इन्हें सीधे चेहरे पर लगाने से स्किन पर पिंपल्स, इन्फेक्शन या सूजन हो सकती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ साफ-सफाई और सुरक्षित उत्पादों पर जोर देते हैं, न कि किचन में रखी चीजों और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने पर।
right skin care product (image credit: chatgpt)
घरेलू नुस्खे अक्सर सिर्फ ऊपर-ऊपर असर करते हैं, लेकिन स्किन की असली समस्या जैसे एक्ने, पिगमेंटेशन या हार्मोनल इश्यू का समाधान नहीं कर पाते। कई बार लोग लंबे समय तक घरेलू उपाय करते रहते हैं और सही इलाज में देरी हो जाती है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। हम चेहरे पर घरेलू नुस्खों से इसलिए मना करते हैं क्योंकि ये हर किसी के लिए सुरक्षित या प्रभावी नहीं होते। त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या में बेहतर है कि विशेषज्ञ की सलाह लें और अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही और सुरक्षित उपचार अपनाएं। याद रखें, थोड़ी सी लापरवाही आपकी त्वचा को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है।
डिसक्लेमर: यह लेख स्किन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां देने के उद्देश्य से लिखा गया है और लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इलाज स्किन से जुड़ी समस्याओं या किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
स्किन बैरियर (त्वचा की सुरक्षात्मक परत) को मजबूत करने के लिए सौम्य क्लींजर का उपयोग करें, सिरामाइड्स और हाइल्यूरोनिक एसिड युक्त मॉइस्चराइज़र लगाएं, और सनस्क्रीन का प्रयोग अनिवार्य करें।
रोज अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।
चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए पर्याप्त पानी पीएं, चेहरे को धूल मिट्टी से बचाएं और अच्छी क्लाविटी के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.