पुरुष कम उम्र में गंजे क्यों हो रहे हैं लोग? क्या गंजेपन को रोका जा सकता है?

Male Baldness in Hindi: सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों के भी बाल झड़ते हैं। कई बार बाल झड़ने पर पुरुषों में गंजापन आ सकता है। जानें, इसके बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : January 8, 2026 6:16 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Akriti Gupta

Male Baldness in Hindi: पुरुषों में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। इस बात का पता मुझे तब हुआ, जब मैंने अपने आस-पास के पुरुषों के बालों को झड़ते हुए देखा। मुझे लगता था कि ज्यादातर महिलाएं ही बालों के झड़ने से परेशान रहती हैं। जबकि, पुरुष भी हेयर फॉल से उसी तरह परेशान हैं, जैसी महिलाएं। मेरे भाई, चाचा और मामा के बाल भी झड़ रहे हैं। मेरे चाचा के बाल इस कदर झड़ रहे हैं कि उनके तकिए और कंघी पर बाल-ही-बाल दिखाई देते हैं। उनके सिर पर धीरे-धीरे गंजापन भी होने लगता है। पुरुषों में गंजापन होना बेहद आम हो गया है। अब पुरुष कम उम्र में ही गंजे होने लगे हैं। गंजेपन की वजह से कई पुरुषों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई पुरुष बालों को झड़ने से रोकने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी बाल तेजी से झड़ ही रहे हैं। यही वजह है कि ज्यादातर पुरुषों के मन में सवाल होता है कि क्या गंजेपन को रोका जा सकता है? 30 की उम्र में ही गंजापन क्यों हो रहा है? क्या पुरुषों के बाल दोबारा उग सकते हैं? इन सभी एक्सपर्ट्स (डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आकृति गुप्ता और कॉस्मेटॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा) से विस्तार में बातचीत की। आइए, जानते हैं इसके बारे में-

hair fall in male

पुरुष जल्दी गंजे क्यों हो जाते हैं?

पुरुष जल्दी गंजे क्यों हो जाते हैं? यह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्चक्वेरी में से एक है। कई लोगों ने इस सवाल को सर्च करके गूगल बाबा ने जबाव मांगा है। इस सवाल का जबाव देते हुए डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "जेनेटिक्स और हार्मोनल बदलाव, पुरुषों में जल्दी गंजेपन का एक सबसे बड़ा कारण है। अगर पिता या दादा के बाल जल्दी झड़ गए, तो संभावना है कि आपके बाल भी कम उम्र में ही झड़ जाए। इसके अलावा, आजकल की खराब जीवनशैली, तनाव में रहना, नींद की कमी, धूम्रपान और खराब खान-पान पुरुषों में गंजेपन का कारण बन सकता है। कई पुरुष बार-बार हेयरस्टाइलिंग करवाते हैं, इससे बालों की जड़ें कमजोरहोजातीहैंऔरबालटूटनेलगतेहैं"

मैं 30 की उम्र में गंजा क्यों हो रहा हूं?

डॉ. करुणा बताती हैं, "आजकल 30 की उम्र में गंजापन काफी आम हो गया है। लेकिन, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अस्वस्थ हैं। यह हार्मोनल बदलाव, मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या, अनहेल्दीडाइट आदि की वजह से हो सकता है। शरीर में पोषण की कमी से भी गंजापन जल्दी आ जाता है। पोषण की कमी होने से बालों की ग्रोथसाइकल बिगड़ जाती है। लेकिन, गंजापन होने से पहले आपको कुछ संकेत जरूर दिखाई देंगे। इसमें हेयरलाइन पीछे जाना, क्राउनएरिया का पतला होना आदि शामिल है। इसके अलावा, कंघी पर बाल निकलना, नहाते समय बाल टूटना आदि भी 30 की उम्रमें गंजापन को न्यौता दे सकता है।"

hair fall causes

कम उम्र में पुरुषों के बाल झड़ने का क्या कारण है?

कम उम्र में पुरुषों के बाल झड़ने के पीछे एक कारण नहीं होता है, इसके लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। इसमें शामिल हैं-

  • जेनेटिक्स
  • हार्मोनल असंतुलन
  • प्रोटीन की कमी
  • आयरन की कमी
  • स्कैल्पइंफेक्शन
  • अनहेल्दीडाइट
  • हेयरप्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल

पुरुषों को 1 हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?

अक्सर महिलाओं को कहा जाता है कि एक हफ्ते में 2-3 बार बाल धोने चाहिए। हालांकि, महिलाएं ऐसा करती भी हैं। वह रोजाना बाल नहीं धोती हैं। जबकि, ज्यादातर पुरुष रोज बाल धोते हैं। डॉ. करुणा के अनुसार, पुरुषों को भी आमतौर पर एक सप्ताह में 2 से 3 बार ही बाल धोना चाहिए। लेकिन, अगर आपकी स्कैल्पऑयली है या आप जिम करते हैं तो बाल हर दूसरे दिन धो सकते हैं। बालों पर ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

कौन-सा तेल लगाने से बाल झड़न बंद हो जात है?

डॉ. करुणा बताती हैं, "कोई भी तेल लगाने से बालों का झड़ना पूरी तरह से बंद नहीं हो सकता है। आपको ऐसे तेल का चुनाव करना चाहिए, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाए। इसके लिए आप बादाम तेल, नारियल तेल, अरंडी तेल आदि का उपयोग कर सकते हैं। इन तेल से बालों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे हेयरफॉलिकलहेल्दी होते हैं और बाल मजबूत बनते हैं। इससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम हो सकता है।"

पुरुष के एक दिन में कितने बाल झड़ने नॉर्मल होते हैं?

डॉ. आकृति गुप्ता बताती हैं, "एक स्वस्थ पुरुष में रोजाना लगभग 50 से 100 बाल झड़ना सामान्य माना जाता है। यह बालों के नेचुरलग्रोथसाइकल का हिस्सा है। इसमें पहले पुराने बाल गिरते हैं और नए बाल आते हैं। समस्या तब होती है, जब झड़ने वाले बालों की जगह नए बाल नहीं उगते है या हेयरलाइन और क्राउनएरिया पतला होने लगता है। अगर आपके बाल कंघी, तकिए, बैड या ड्रैन में नजर आने लगे, तो इस स्थिति को बिल्कुल सामान्य न समझें।"

पुरुषों में कौन-सी बीमारी की वजह से बाल झड़ते हैं?

वैसे तो पुरुषों में बाल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन, कुछ मेडिकलकंडीशन्स की वजह से भी बाल झड़ने शुरू हो सकते हैं। इसमें शामिल हैं-

इसके अलावा, कुछ खास तरह की दवाइयां और ट्रीटमेंट जैसे- कीमोथेपी और हार्मोनल दवाइयां भी बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं।

क्या पुरुषों में गंजेपन को रोका जा सकता है?

डॉ. आकृति बताती हैं, "हर केस में गंजेपनको पूरी तरह से रोकना संभव नहीं है। लेकिन, हेल्दीडाइट और लाइफस्टाइल की मदद से हेयरफॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर शुरुआती स्टेज पर ही बालों के झड़ने की गति को धीमी कर द जाए तो बालों को झड़ने से बचाया जा सकता है।

पुरुष पैटर्न गंजापन को कैसे रोकें?

पुरुष पैटर्न गंजापन एक प्रोग्रेसिवकंडीशन है यानी यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। कई लोग बाल झड़ने पर तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं, जबकि इनसे गंजेपन को रोकना पूरी तरह से संभव नहीं है। गंजेपन को रोकने के लिए मेडिकलट्रीटमेंट, स्कैल्पथेरेपी, न्यूट्रिशनसपोर्ट और स्ट्रेस को कम करना भी बहुत जरूरी है।

पुरुष के बाल झड़ रहे हैं तो क्या करें?

  • अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो सबसे पहले तनाव लेना बंद करें।
  • बालों का झड़ना बंद करने के लिए हेल्दीलाइफस्टाइल को फॉलो करें।
  • अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स शामिल करना शुरू करें।

पुरुष पैटर्न गंजापन के लिए कौन-सा हार्मोन जिम्मेदार है?

आप सोच रहे होंगे कि पुरुष पैटर्न गंजापन क्या होताहै? आपकोबतादेंकि पुरुष पैटर्न गंजापन (Male Pattern Baldness) को एंड्रोजेनिकएलोपेसिया भी कहा जाता है। यह पुरुषों में बालों के झड़ने का सबसे आम कारण है। इसमें आमतौर पर सिर के सामने से हेयरलाइन पीछे हट जाती है। पुरुष पैटर्न गंजापन के लिए मुख्य रूप से DHT (Dihydrotestosterone) नामक हार्मोन जिम्मेदार होता है। यह हार्मोनटेस्टोस्टेरोन से बनता है और बालों की जड़ों को प्रभावित करता है। DHT हेयरफॉलिकल्स को धीरे-धीरे सिकोड़ देता है। इससे बाल पतले और कमजोर होकर गिरने लगते हैं।

Highlights:

  • पुरुषों को भी हेयरफॉल की दिक्कत होती है।
  • पुरुषों में एंड्रोजेनिकएलोपेसिया बेहद आम है।
  • पुरुषों के बाल झड़ने के लिए डीएचटीहार्मोन जिम्मेदार होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source