Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Castor Oil for Hair: सर्दियों में स्कैल्प की ड्राईनेस के कारण डैंड्रफ की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में हम में से कई लोग केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, लेकिन इससे बालों को नुकसान होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है ऐसे में नैचुरल उपायों से डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने की कोशिश करें। नैचुरल उपायों से बालों को नुकसान होने का खतरा भी कम रहता है। साथ ही आपके बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है। आप हम आपको सर्दियों में डैंड्रफ की परेशानी दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में डैंड्रफ की परेशानी कैसे करें दूर?
बालों के लिए कैस्टर ऑयल काफी असरदार हो सकता है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करता है, जिससे डैंड्रफ की परेशानी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं बालों में कैसे इस्तेमाल करें कैस्टर ऑयल?
डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने के लिए 2 चम्मच कैस्टर ऑयल लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच टी ट्री ऑयल मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे 1 सप्ताह में आपकी डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।
दही में प्रोटीन और लैक्टोज होता है, जो आपके बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है। अगर आप डैंड्रफ की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो कैस्टर ऑयल में 1 चम्मच दही मिक्स करके अपने बालों में लगाएं। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।
कई महिलाएं और पुरुष सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए मेहंदी लगाते हैं। अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसमें 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिक्स करके अपने बालों में लगाएं। इससे सफेद बालों की परेशानी दूर होगी। साथ ही यह डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाने में प्रभावी है।
नारियल का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस तेल में कैस्टर ऑयल मिक्स करके अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की चमक बेहतर होगी। साथ ही झड़ते और बेजान बालों से छुटकारा मिलेगा। सर्दियों में होने वाली डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने में यह मिश्रण असरदार है।
कैस्टर ऑयल और नीम की पत्तियां सर्दियों में होने वाली डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए 2 चम्मच कैस्टर ऑयल लें। इसमें नीम की कुछ पत्तियां डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। फिर इस तेल को अपने बालों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे डैंड्रफ की परेशानी दूर होगी। साथ ही बालों में चमक आएगी।