
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 25, 2018 10:40 PM IST
व्हाइटहेड्स सफेद रंग के धब्बे होते हैं, जो चेहरे के सबसे ऑयली जगह पर अधिक बनते हैं। © Shutterstock
चेहरे पर ज्यादातर लोग ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान रहते हैं। पर ब्लैकहेड्स की ही तरह चेहरे की त्वचा पर व्हाइटहेड्स भी कई बार हो जाते हैं। ब्लैकहेड्स हो या फिर व्हाइटहेड्स दोनों से ही चेहरे की खूबसूरती जाती रहती है। व्हाइटहेड्स सफेद रंग के धब्बे होते हैं, जो चेहरे के सबसे ऑयली जगह पर अधिक बनते हैं जैसे नाक और दाढ़ी पर अधिक होते हैं। जिनकी त्वचा ऑयली होती है, उनमें यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। यह संक्रमण के कारण भी हो सकता है।
खूबसूरत और दमकती त्वचा पाना है, तो फेशियल ब्रशिंग जरूर आजमाएं
व्हाइटहेड्स डेड स्किन और सीबम (चेहरे के नेचुरल ऑयल्स) के कारण पोर्स के बंद होने से होता है। व्हाइटहेड्स में बंद पोर्स बंद ही रहते हैं और स्किन ठीक से सांस नहीं ले पाती। यह गलत खानपान, कम पानी पीने, धूप में अधिक रहने आदि से होता है। इस समस्या को आप आसानी से घरेलू उपचार का इस्तेमाल करके भी दूर कर सकती हैं।
व्हाइटहेड्स हटाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू उपचार
कॉर्नस्टार्च स्क्रब- कार्नस्टार्च को सिरके के साथ मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद गर्म पानी से धो लें।
मेथी से भी व्हाइटहेड्स को दूर कर सकते हैं। © Shutterstock
मेथी- मुठ्ठी भर मेथी लें। उसका पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा साफ कर लें।
जानें, कौन से हैं वे 6 कारण जिनसे हो सकते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल
चीनी और शहद स्क्रब- बारीक चीनी को शहद के साथ मिलाएं और चेहरे को मसाज करें। फिर इसे पानी से धो लें।
ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल- थोड़ी सी ब्राउन शुगर लेकर उसे ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करें। इससे चेहरे को 10 मिनट के लिए स्क्रब करें। अब हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो लें।
चने की दाल का स्क्रब- 1 चम्मच चने की दाल को दरदार पीस लें। उसमें 1 चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच रोज वॉटर मिलाएं। इसे गाढ़ा बनाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। (इसे भी पढ़ें- बार-बार स्क्रब करना भी त्वचा को पहुंचा सकता है नुकसान ! जानें स्क्रब करने के सही तरीके)
घर पर बनाएं फेस मास्क
एग व्हाइट मास्क
अंडे में विटामिन ए अधिक होता है। यह मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। यह त्वचा की साफ-सफाई अंदर से करता है, जिससे पोर्स को टाइट करने में मदद मिलती है।
अंडे में विटामिन ए अधिक होता है, जो मुंहासों और व्हाइटहेड्स को दूर करने में मदद करता है। © Shutterstock
सामग्री
1 अंडे का सफेद हिस्सा
1 बाउल
फोर्क या एग बिटर
पेस्ट यूं बनाएं
अंडे की जर्दी को अलग निकाल कर सफेद भाग को अच्छी तरह से फेंट लें। चेहरे को माइल्ड क्लिंजर से साफ करें। अब अंडे को त्वचा पर लगाएं। जहां पर व्हाइटहेड्स अधिक हैं, वहां ज्यादा लगाएं। इस मास्क को आधे घंटे के लिए त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। जब सूख जाए तो इसे ऊपर की तरफ से खींचते हुए निकालें। अब पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक इस मास्क का इस्तेमाल करें, लाभ होगा।
चावल का पाउडर
चावल का पाउडर एक बेहतरीन एक्स्फोलिएटर होता है। यह व्हाइटहेड्स से राहत दिलाने में काफी मददगार होता है। त्वचा की रंगत को भी चमकदार बनाने में मदद करता है। (इसे भी पढ़ें- ब्लैकहेड्स से चेहरा दिखता है खराब, ट्राई करें ये आसान से घरेलू उपाय)
सामग्री
1 कप कच्चे चावल
½ कप दूध
पेस्ट यूं बनाएं
आधे पके हुए चावलों को पीसकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें दूध डालकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह से त्वचा पर मसाज करें। इसे 15 मिनट रखने के बाद चेहरा धो लें।