
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 14, 2023 7:41 PM IST
White hair causing habits: बाल सफेद होना सयानेपन और बुढ़ापे की ओर कदम बढ़ाने का एक लक्षण माना जाता है। लेकिन, मॉडर्न लाइफस्टाइल कुछ ऐसी है कि अब लोगों के बाल 20 साल की उम्र में भी सफेद हो रहे हैं। प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान की वजह से लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। वहीं, रोजमर्रा की ज़िंदगी में की जाने वाली कुछ मामूली गलतियों से भी आपके बालों का रंग बदल सकता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में जो आपके बालों को समय से पहले सफेद दिखा सकती हैं।
सर्दियों में ठंड से आराम के लिए लोग गर्म पानी से नहाते हैं लेकिन गर्म पानी से सिर धोने या शैम्पू करने से आपके बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। दरअसल गर्म पानी से नहाने से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और बालों की ड्राईनेस भी बढ़ सकती है। इन सबके चलते आपके बाल सफेद होने लगते हैं। (side effects of washing head with warm water)
जैसा कि अब लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगें हैं तो लोगों में सफेद बालों को छुपाने के उपाय भी तेजी से अपनाए जा रहे हैं। लोग बालों को रंगने के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं कुछ लोग फैशन को ध्यान में रखकर भी अपने बालों को कभी लाल तो कभी नीला रंग लगाते हैं। लेकिन इन हेयर कलर्स से आपके बालों को और अधिक नुकसान ही होता है। हेयर डाई और हेयर कलर में पाए जाने वाले केमिकल्स की वजह से बाल अपना नेचुरल पिगमेंट खाने लगते हैं जो बालों को काले से सफेज बनाने लगता है। (Side effects of using hair color)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.