Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हम चेहरे पर भले ही कितने भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स क्यों न लगा लें, स्किन को असली ग्लो तब ही मिलता है, जब उसे अंदर से पूरा पोषण मिले। अगर आप भी स्किन के डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और रिंकल्स से परेशान हैं तो कुछ विटामिन्स का नियमित सेवन आपकी इन सभी परेशानियों को दूर कर सकता है। ये विटामिन्स स्किन के दोस्त होते हैं, जो उसकी सभी प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने के साथ ही उसे प्रोटेक्ट करते हैं। चलिए जानते हैं चेहरे की झाइयों और दाग-धब्बों को दूर करने में कौन से विटामिन आपके मददगार बनेंगे।
कई बार उम्र तो कई बार पोषक तत्वों की कमी के कारण स्किन पर पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की प्रॉब्लम हो जाती है। इससे स्किन टोन भी डार्क नजर आता है। ऐसे में कुछ विटामिन इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
स्किन के लिए विटामिन बी12 बहुत ही फायदेमंद है। इसकी कमी से स्किन की कई प्रॉब्लम्स के साथ ही हाइपरपिग्मेंटेशन की परेशानी हो सकती है। हाइपरपिगमेंटेशन का मुख्य कारण मेलेनिन सिन्थेसिस होता है। विटामिन बी12 से इस समस्या को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए आप विटामिन बी12 से भरपूर भोजन का सेवन करें। अपनी डेली डाइट में जौ, दूध, दही, सोयाबीन, अंडे आदि शामिल करें।
विटामिन सी स्किन के लिए अमृत के समान माना जाता है। यही कारण है कि विटामिन सी से भरपूर स्किन प्रोडक्ट्स लोगों की पहली पसंद होते हैं। यह पावरफुल विटामिन स्किन के दाग-धब्बे दूर करता है और ग्लो लाता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को काफी बढ़ा देता है, जिससे आपकी स्किन ही नहीं नाखून भी अच्छे होते हैं। इस विटामिन की कमी से कई स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं। महिलाओं को प्रतिदिन अपनी डाइट में 75 मिलीग्राम और पुरुषों को 90 मिलीग्राम विटामिन सी जरूर शामिल करना चाहिए। इसलिए अपनी डेली डाइट में खट्टे फल, ब्रोकोली आदि को शामिल करना चाहिए।
मुख्य रूप से सूरज की रोशनी से मिलने वाला विटामिन डी शरीर के साथ ही स्किन के लिए भी अच्छा है। विटामिन डी की कमी से फेस पर डार्कनेस, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं विटामिन डी स्किन टोन को भी प्रभावित करता है, क्योंकि स्किन टोन बनाने वाली मेलानोसाइट कोशिकाएं शरीर में विटामिन-डी का काम करती हैं। सूरज की रोशनी से मेलानोसाइट्स विटामिन डी सिंथेसाइज करना शुरू करता है। इसलिए स्किन को पर्याप्त धूप देने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही विटामिन डी से भरपूर फूड्स जैसे दूध, दही, मशरूम, सैल्मन-मैकेरल जैसे फैटी फिश, फोर्टिफाइड अनाज, संतरे, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए।
फोलिक एसिड यानी विटामिन बी9 आपकी हेल्थ के साथ ही स्किन के लिए भी जरूरी है। ये विटामिन बॉडी को भरपूर एनर्जी देता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। ये पिगमेंटेशन को भी कम करता है। शरीर में विटामिन बी9 की कमी से एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे स्किन का रंग फीका पड़ जाता है। अपनी डेली डाइट में पत्तेदार सब्जियां, फोर्टिफाइड जूस, बीन्स आदि को शामिल करके आप इसकी कमी दूर कर सकते हैं।