
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Hair Loss
Which vitamins stop hair loss : आजकल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से बालों का गिरना आम बात हो गई है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें अनहेल्दी खान-पान, खराब लाइफस्टाइल, हार्श वॉटर और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स। इनके अलावा, कई अंदरूनी कारण भी होते हैं, जिनकी वजह से बालों का गिरना शुरू हो जाता है। जी हां, अगर किसी की बॉडी में विटामिन डी, बायोटिन (B7), विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी12 और विटामिन ए जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो इससे बाल झड़ने शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा, आयरन और जिंक की कमी भी बालों के गिरने का एक कारण बनती है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें, तो बालों के गिरने का एक कारण विटामिन डी की कमी होती है। दऱअसल, विटामिन डी की कमी होने से बाल पतले होने शुरू हो जाते हैं, जिसकी वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और गिरना शुरू हो जाते हैं। दूध और अंडा विटामिन डी का अच्छा सोर्स हैं।
बायोटिन की कमी हो जाए, तो केराटिन (बालों का प्रोटीन) बनना बंद हो जाता है। इससे बाल कमजोर तो होते ही हैं, साथ ही फ्रिजी भी हो सकते हैं। इसकी वजह से बालों का गिरना शुरू कर हो जाता है। अंडे की जर्दी, मेवे (बादाम, मूंगफली, अखरोट), बीज (सूरजमुखी) बायोटिन के अच्छे सोर्स हैं।
विटामिन सी शरीर में कोलेजन को बनाने के लिए जरूरी होता है। जब शरीर में कोलेजन की कमी होने लगती है, तो बालों को पोषणनहीं मिलता है, जिसकी वजह से वे कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में कोलेजन निर्माण के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है। इसकी पूर्ति के लिए आंवला, संतरा और कीवी का सेवन करें।
विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिसकी वजह से रोमछिद्रों की हेल्थ अच्छी होती है और बाल मजबूत बनते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी हो गई है, तो इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिससे बालों का कमजोर होकर टूटना स्वाभाविक है।
जब स्कैल्प में सीबम यानी नेचुरल ऑयल की कमी होने लगती है, तो बालों टूटना शुरू हो जाता है। ऐसे में सीबम का उत्पादन जरूरी होता है। इसके लिए विटामिन ए की जरूरत होती है।
बालों की हेल्थ के लिए विटामिन बी 12 भी बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं के लिए ज़रूरी है। ये रेड ब्लड सेल्स ही होती हैं, जो बालों के रोमों तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं।