hamburger icon
A
Read in English

किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं?

Kis Vitamin ki kami se bal Jhadte hai: डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि शरीर में बायोटिन (Vitamin B7), विटामिन D, विटामिन C की कमी से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं इन विटामिन की कमी होने से स्किन से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : January 16, 2026 9:26 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chandni J Gupta

Which vitamin deficiency causes hair loss: आपके बालों के झड़ने की मुख्य वजह तेल, शैंपू या कंडीशनर नहीं बल्कि विटामिन की कमी है। नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि शरीर में बायोटिन (Vitamin B7), विटामिन D, विटामिन C की कमी से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं इन विटामिन की कमी होने से स्किन से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कौन से विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं और विटामिन की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।

1. विटामिन D की कमी

डर्मोटॉलिजस्ट का कहना है कि भारत में ज्यादातर महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्या विटामिन D की कमी से होती है। विटामिन D बालों के हेयर फॉलिकल्स (Hair Follicles) को एक्टिव रखने में मदद करता है। विटामिन D नए बालों की ग्रोथ के लिए अहम विटामिन है। धूप में कम रहना और इंडोर लाइफस्टाइल विटामिन D की कमी का प्रमुख कारण है। विटामिन डी की कमी से बालों के झड़ने की समस्या मुख्य रूप से ऑफिस में काम करने वाले लोगों में ज्यादा होती है।

विटामिन D की कमी में क्या खाना चाहिए

  • विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सुबह की धूप है। इसकी पूर्ति के लिए रोजाना 15 मिनट धूप में जरूर बैठें।
  • अंडे की जर्दी का सेवन करें
  • फैटी फिश (सैल्मन, टूना) को डाइट में शामिल करें।
  • फोर्टिफाइड दूध और मशरूम को खाने का हिस्सा बनाएं।

2. विटामिन B12 की कमी

विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, जो स्कैल्प तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है उनमें बालों का झड़ना एक आम समस्या है। विटामिन बी12 की कमी से बालों का तेजी से झड़ना, कम उम्र में बालों का सफेद होना, शारीरिक कमजोरी और स्कैल्प की परेशानी होती है। विटामिन B12 ज्यादातर एनिमल-बेस्ड फूड्स में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी आम है।

विटामिन B12 की कमी में क्या खाना चाहिए

  • दूध और दही
  • अंडा
  • मछली
  • फोर्टिफाइड सीरियल्स

3. विटामिन C

ये बात सुनने में बेशक हैरानी वाली लग सकती है, लेकिन विटामिन C की कमी के कारण बालों का झड़ना बहुत ही सामान्य बात है। विटामिन C एक ऐसा पोषक तत्व है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से स्किन में कोलेजन का प्रोडक्शन तेज होता है और ये स्कैल्प को भी हेल्दी रखता है। जब किसी व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में विटामिन C नहीं मिलता है तो बालों का कमजोर होना, हेयर फॉल बढ़ना, स्कैल्प ड्राय और बालों की ग्रोथ धीमी होती है।

विटामिन C कमी के लिए क्या खाएं

  • शिमला मिर्च
  • आंवला
  • संतरा
  • नींबू
  • अमरूद

4. बायोटिन (Vitamin B7)

बायोटिन को Hair Vitamin भी कहा जाता है। बायोटिन बालों की जड़ों को मजबूत करता है और केराटिन के निर्माण में मदद करता है। बायोटिन की कमी से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इस पोषक तत्व की कमी से हेयर ग्रोथ धीमी हो जाती है और बाल रूखे व बेजान नजर आने लगते हैं।

बायोटिन की कमी के लिए क्या खाएं

  • केला
  • अंडा
  • नट्स (बादाम, अखरोट)
  • शकरकंद
  • साबुत अनाज

5. विटामिन E

विटामिन E त्वचा के साथ-साथ बालों की सेहत में भी अहम भूमिका निभाता है। विटामिन E स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है इससे बालों की ग्रोथ सही होती है। जब शरीर में इस विटामिन की कमी होने लगती है तो बाल तेजी से झड़ते हैं।

विटामिन E की कमी के लिए क्या खाएं

  • एवोकाडो
  • पालक
  • सूरजमुखी के बीज
  • बादाम
  • मूंगफली

Hair Thinning or Excessive Hair Fallहेयर फॉल रोकने के लिए डेली डाइट प्लान

  1. सुबह- 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ 5 भीगे हुए बादाम खाएं।
  2. नाश्ता- नाश्ते में प्रोटीन को प्राथमिकता देते हुए अंडा,पनीर ,ओट्स लें।
  3. दोपहर- लंच में दाल + हरी सब्जी + रोटी और सलाद खाएं।
  4. शाम- शाम को लगने वाली भूख को कंट्रोल करने के लिए संतरा या कोई फल खाएं।
  5. रात- डिनर में रोटी, सब्जी और दही या छाछ एक साथ लें।

बालों का झड़ना रोकने के लिए खानपान को महत्व देना बहुत जरूरी है। इसलिए अपनी रोजमर्रा की डाइट में ऊपर बताए गए पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। अगर आपके बाल 3 महीने से ज्यादा समय से झड़ रहे हैं तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें।

Highlights

  • पोषक तत्वों की कमी से बालों का झड़ना सामान्य है।
  • विटामिन डी की कमी से ज्यादा बाल झड़ते हैं।
  • बालों का झड़ना रोकने के लिए सही खानपान अपनाएं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।