Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hair Fall Causes in Hindi: क्या आपको पता है विटामिन्स सिर्फ शरीर के लिए नहीं बालों के लिए भी जरूरी होता है? जब शरीर में विटामिन्स की कमी (Vitamins Deficiency) होती है तो इसका असर बालों पर भी पड़ता है। जी हां, विटामिन्स की कमी से बाल असमय सफेद होने लगते हैं, बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी से गंजापन भी हो सकता है। इसलिए अगर आपके तेजी से बाल झड़ रहे हैं तो एक बार विटामिन्स की जांच जरूर कराएं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन-से विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं। तो आपको बता दें कि कई तरह के विटामिन्स जैसे-डी, बी12 और बी7 आदि बालों के झड़ने का कारण (Hair Loss Reasons in Hindi) बन सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट में पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। अगर इसके बावजूद भी बालों का झड़ना बंद न हो तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें और इसके पीछे के कारण का पता लगाए। इसके बाद ही बालों के झड़ने को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने जीविशा क्लिनिक गुजरांवाला टाउन और यमुना विहार की फाउंडर और चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आकृति गुप्ता से बातचीत की-

शरीर में कई विटामिन्स की वजह से बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। डॉ. आकृति गुप्ता के अनुसार, बाल झड़ने का सबसे आम कारण शरीर में विटामिन डी, विटामिन बी12 और विटामिन बी7 (बायोटिन) है। इसके अलावा, शरीर में आयरन की कमी भी बालों के झड़ने का कारण (Hair Loss Causes in Hindi) बन सकता है।
जिस तरह से विटामिन शरीर के लिए जरूरी होता है। उसी तरह यह बालों के लिए भी अच्छा होता है। हालांकि, कोई भी एक विटामिन बालों के झड़ने (Roles of Vitamin in Hair Fall) को पूरी तरह से रोक नहीं सकता है। लेकिन, बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ विटामिन्स जरूर शामिल करने चाहिए।
जब भी किसी व्यक्ति के जरूरत से ज्यादा बाल झड़ते हैं, तो उसके मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि उसे कोई बीमारी तो नहीं है? इस पर डॉ. आकृति गुप्ता बताती हैं, "कई बीमारियां बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं। इसमें थायराइड, एनीमिया, पीसीओएस, डायबिटीज और ऑटोइम्यून बीमारियां शामिल हो सकती हैं। इन बीमारियों की वजह से आपको हेयर फॉल हो सकता है।"
इसके अलावा डेंगू और टाइफाइड जैसी वायरल बीमारियों की वजह से भी कुछ समय के लिए तेजी से बाल झड़ सकते हैं। अगर आप लंबे समय तक तनाव में रहते हैं या नींद की कमी है तो बालों की ग्रोथ साइकिल प्रभावित हो सकती है और आपके बाल झड़ सकते हैं।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। बालों का झड़ना बंद करने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन्स से भरपूर आहार शामिल करना चाहिए।

डॉ. आकृति गुप्ता बताती हैं, "किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के कोई गोली नहीं लेनी चाहिए, भले ही विटामिन की क्यों न हो। लेकिन, बालों के लिए बायोटिन, विटामिन डी, विटामिन बी12, आयरन, जिंक मल्टीविटामिन टैबलेट्स अच्छे होते हैं। लेकिन, हर व्यक्ति के लिए इसकी डोज और जरूरत अलग-अलग होती है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट्स भी बालों के झड़ने की समस्या को बढ़ा सकते हैं।"
बालों को घना बनाने के लिए आपको विटामिन डी, आयरन और बायोटिन सप्लीमेंट्स जरूर लेने चाहिए। इनके सेवन से बालों की लंबाई बढ़ती है या साफ ही बालों का वॉल्यूम भी सही होता है। ये विटामिन्स नए बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं।
डॉ. आकृति गुप्ता बताती हैं, "कोई भी तेल बालों के झड़ने को पूरी तरह नहीं रोक सकता है। लेकिन, बालों को मजबूत बनाने के लिए आप नारियल तेल, बादाम का तेल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे बालों की ग्रोथ भी सही तरीके से होती है। इसलिए सप्ताह में 1-2 बार बालों पर तेल जरूर लगाना चाहिए। हेयर ऑयलिंग के 2 घंटे बाल बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों को मजबूती मिलेगी और बालों की ग्रोथ (Hair Growth Tips in Hindi) तेजी से होगी।"

डॉ. आकृति गुप्ता के अनुसार, बालों की सेहत, शरीर के पोषण स्तर से सीधे जुड़ी होती है। दरअसल,जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो बालों की जड़ें सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं।
डॉ. आकृति कहती है कि बालों पर महंगे प्रोडक्ट्स लगाने से ज्यादा कुछ नहीं होता है। लेकिन अगर आप हेल्दी डाइट लेंगे, तो इससे बालों का झड़ना रुक सकता है। इसलिए बालों का झड़ना रोकने के लिए आपको बैलेंस डाइट (Balance Diet for Hair Fall in Hindi) लेना जरूरी है।
जिस तरह हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। उसी तरह, बालों के लिए भी प्रोटीन जरूरी होता है। प्रोटीन की कमी से सेहत और बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना प्रोटीन लेने से बाल मजबूत बनेंगे और हेयर फॉल भी कंट्रोल (Hair Fall Control Tips in hindi) होने लगेगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।