फल और सब्जियों के इन 5 छिलकों से चेहरे पर आएगा ग्लो, फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें

Vegetables and Fruits Peel for Skin : सब्जियों और फलों के छिलके से आप अपनी स्किन पर निखार पा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद फलों और सब्जियों के छिलकों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 23, 2023 5:14 PM IST

Vegetables and Fruits Peel for Skin : स्किन पर ग्लो पाने के लिए फलों और सब्जियों के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन छिलकों का कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे में आप छिलके को फेंकने से एक बार जरूर सोचें। फलों और सब्जियों के छिलकों में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी स्किन को पोषण प्रदान कर सकता है। इससे पिंपल्स, एक्ने, झुर्रियां इत्यादि को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों और छिलकों के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए जानते हैं किन फलों और सब्जियों को चेहरे पर लगाएं?

संतरे का छिलका

संतरे के छिलके से आप अपनी स्किन पर ग्लो पा सकते हैं। इसके लिए संतरे के कुछ छिलकों को धूप में सुखाकर इसे अच्छी तरह से पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर को आप अपने फेसपैक में मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा।

अनार का छिलका

अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो आपकी स्किन से दाग-धब्बों और झुर्रियों की परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके लिए आप अनार के छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर के रूप में तैयार कर लें। इसके बाद इस पाउडर में शहद और गुलाबजल मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। इससे स्किन पर ग्लो पा सकते हैं। साथ ही दाग-धब्बे, झुर्रियां जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है।

आलू का छिलका - Potato peel for Skin

चेहरे पर आप आलू के छिलकों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे स्किन की रंगत में सुधार आ सकता है। इसके लिए आलू के छिलकों को पीसकर उसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर मिक्स कर लें। अब थोड़ा सा गुलाबजल और एलोवेरा जेल मिक्स करके इसे चेहरे पर लगा लें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

पपीते का छिलका - Papaya peel for Skin

पपीता पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। यह स्किन पर ग्लो पाने में भी आपकी मदद कर सकता है। इससे आपकी स्किन की ड्राईनेस दूर हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए पपीते के छिलकों को सुखाकर इसे बारीक पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी दही और शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर ग्लो आएगा। साथ ही यह स्किन की नमी भी बरकार रखने में आपकी मदद कर सकता है।

खीरे का छिलका - Cucumber Peel for Skin Glow

खीरे का छिलका आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इसके लिए खीरे के छिलकों को आप डायरेक्ट फेस पर रगड़ सकते हैं। इसके अलावा आप इन छिलकों का प्रयोग सुखाकर फेस पैक के रूप में भी बना सकते हैं। यह आपकी स्किन को पोषण और नमी प्रदान कर सकता है।

सब्जियों और फलों के छिलकों से आपको काफी लाभ हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source