Best Time to cut aloe vera plant in hindi : दिन या रात कब कांटे एलोवेरा के पौधे से टहनी? 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलती तभी नहीं होता फायदा 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा की दिन में किस वक्त काटना चाहिए? एलोवेरा के पौधे से काटते वक्त 90 फीसदी लोग ये गलती करते हैं, जिस कारण इसका संपूर्ण लाभ नहीं मिल पाता।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 10, 2021 2:28 PM IST

क्या आपके घर में एलोवेरा का पौधा है? ज्यादातर भारतीय घरों में एलोवेरा का पौधा लगा होता है क्योंकि लोग इसे अपने स्किनकेयर औॅर दूसरी चीजों में इस्तेमाल करते हैं। हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा का पौधा हमारे स्किनकेयर में कितना लाभकारी होता है लेकिन ये पौधा कुछ बीमारियों में भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा की दिन में किस वक्त काटना चाहिए? एलोवेरा के पौधे से काटते वक्त 90 फीसदी लोग ये गलती करते हैं, जिस कारण इसका संपूर्ण लाभ नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं कि कब एलोवेरा को पेड़ से काटना चाहिए और कैसे इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना चाहिए।

दिन में किस वक्त काटे एलोवेरा

एलोवेरा का उपयोग यूं तो बहुत तरह से कर सकते हैं लेकिन उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप एलोवेरा को रात में ही पौधे से काटकर और अच्छी तरह से पानी से धोकर किसी कांच के बर्तन में रख दें ताकि सुबह तक उसके अंदर से जो एक पीले रंग का पदार्थ निकलता है वो निकल जाये और फिर उसे इस्तेमाल किया जा सके। आइए जानते हैं एलोवेरा से होने वाले फायदे।

घर पर लगे एलोवेरा को हम निम्नलिखित तरीकों से उपयोग में ला सकते हैंः

1-खाली पेट करें सेवन

एलोवेरा का खास इस्तेमाल सुबह खाली पेट होता है। आप सुबह उठकर खाली पेटएलोवेरा के अंदर का जो पल्प होता है उसे खा लीजिए और अगर आपको शुगर की समस्या है या फिर ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रहता तो ये तरीका आपके लिए बेस्ट है।

2-चेहरे के दाने होते हैं कम

चेहरे के दाग-धब्बे या फिर मुंहासों जैसी समस्या को दूर करने के लिए आप एलोवेरा के पौधेसे जुड़ा ये नुस्खा आजमा सकते हैं। आप रात में एक डली को पेट से काटकर धो लें और उसे बीच से काटकर सारा पानी निकाल लें और एक कांच के बर्तन में स्टोर कर लें। सुबग उठकर उस पानी से अपने चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें।

3-बालों को शाइनी बनाने के लिए

बालों को शाइनी बनाने के लिए आप एलोवेरा की पत्तियों के साइड में जो कांटे होते हैं उन्हें हटाकर अपने बालों में रगड़कर लगा सकते हैं। ऐसा एक-दो बार करने से ही आपके बाल सॉफ्ट और चमकदार हो जाते हैं।

4- पेट की समस्याओं में फायदेमंद जूस

एलोवेरा का जूस घर पर बना कर रोजाना सुबह खाली पेट पीने से पेट और स्किन दोनों अच्छे रहते हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोगों को एलोवेरा से भी एलर्जी हो जाती है।जो हम डायरेक्ट पौधे से पत्ती तोड़कर अपने फेस पर लगाते हैं तो इस एक दो बार लगाकर चैक कर लेना चाहिए कि हमें एलोवेरा सूट भी करता है या नहीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.