
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : June 16, 2026 8:26 PM IST
Medically Verified By: dr priyanka hemrajani
sunscreen
गर्मियों में सबसे ज्यादा चेहरे पर असर पड़ता है। तेज धूप, पसीना, ह्यूमिडिटी और लगातार बढ़ते तापमान में स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में UV Rays से स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। सनस्क्रीन स्किन पर बैरियर की तरह काम करता है। यह त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज होते हैं कि स्किन के लिए कौन-सा सनस्क्रीन सही होता है? सनस्क्रीन में कितना SPF होना चाहिए?
Marengo Asia Hospitals में सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका हेमराजानी बताती हैं कि इंडियन स्किन के लिए रोज के लिए एसपीएफ 30 ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन अच्छा माना जाता है। यह सूरज की यूवीबी किरणों से लगभग 96 से 97 फीसदी सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन, अगर आप लंबे समय तक धूप में काम करते हैं या फील्ड वर्कर हैं, तो आपके लिए एसपीएफ 50 वाला सनस्क्रीन बेहतर माना जाता है।
अगर आपको अपनी स्किन टाइप के बारे में पता नहीं है, तो आप स्किन एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
सनस्क्रीन लगाने से सिर्फ यूवीबी किरणों से बचाव नहीं होता है। इससे त्वचा को कई लाभ भी मिलते हैं। जैसे-
Disclaimer: आपको भी त्वचा को धूप से सुरक्षित रखने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। खासकर, गर्मियों में सनस्क्रीन को लगाना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार सनस्क्रीन का यूज करना चाहिए। अगर आपको स्किन टाइप पता नहीं है, तो आप स्किन एक्सपर्ट से कंसल्ट करके सही सनस्क्रीन का चुनाव कर सकते हैं।