
Also Read
Hair Oil
Winter Hair Oil : सर्दियों के मौसम में बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल, खुष्क हवाएं बालों को रूखा बना देती है। वहीं, स्कैल्प के ड्राई होने की वजह से बालों में रूसी हो जाती है। यह रूसी खुजली और जलन का कारण बनती है। इसके अलावा, सर्दियों में सूखापन बालों के टूटने, फ्रिज़ और स्कैल्प की समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हेयर ऑयल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं, स्पेशली सर्दियों के मौसम में।
डॉक्टर्स की मानें, तो नारियल का तेल सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी ट्राइग्लिसराइड स्ट्रक्चर और लॉरिक एसिड जैसे फैटी एसिड इसे हल्का बनाते हैं, जिससे यह हेयर शाफ्ट में घुसकर केराटिन से जुड़ जाता है। ऐसे में यह बालों के लिए एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, गहराई से हाइड्रेट करता है। इसलिए बालों को धोने से एक घंटे पहले नारियल के तेल से सिर की अच्छे से मालिश करें। तेल को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं।
सर्दियों में बालों के लिए आर्गन तेल काफी फायदेमंद होता है। यह बालों को मुलायम बनाता है, फ्रिज़ कम करता है और मैनेजेबिलिटी में सुधार करता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो आर्गन ऑयल में ओलिक एसिड, पामिटिक एसिड, स्टीयरिक एसिड, विटामिन ई, स्टेरोल्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं। ये तत्व इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण देते हैं, जिससे यह बालों के हाइड्रेशन और रिपेयर के लिए बेहतरीन होता है।
जैतून का तेल बालों को बेहतरीन डीप कंडीशनिंग और स्कैल्प को पोषण देता है। यह तेल पिछले कुछ समय से काफी पॉपुलर हुआ है, क्योंकि यह बालों की खोई नमी को वापस लाता है और बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाता है।
बालों को मज़बूत बनाने के अरंडी के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह थोड़ा गाढ़ा और चिपचिपा होता है। हालांकि, अगर इसका इस्तेमाल किया जाए, तो इससे बालों का टूटना कम हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो अरंडी का तेल बहुत ज़्यादा सूखे बालों के लिए सबसे अच्छा है, लेकिन यह ऑयली स्कैल्प के लिए नहीं होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।