
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : December 15, 2025 10:58 AM IST
Teji Se Jhadte Balo Ko Kaise Roke: सर्दियां आते ही बालों का झड़ना शुरु हो जाता है। यानी कि एक बार कंघी मारी नहीं कि गुच्छा-गुच्छा बाल हाथ पर आ जाते हैं। यह किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि लड़के और लड़कियों, दोनों ही अपने बालों के झड़ने से बहुत ही ज्यादा परेशान हैं। अब ऐसे में कोई करे भी तो क्या करें। मार्केट में इतनी तरह के तेल मौजूद हैं कि हर कोई कंफ्यूज हो जाता है कि कौन सा तेल लगाएं। 'क्या ये तेल बालों का झड़ना रोक देगा?' या कहीं इस तेल को लगाने के बाद बाद पहले से ज्यादा न झड़ने लगें आदि-आदि।
हम जानते हैं कि आप भी इसलिए परेशान हैं कि बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन सा तेल लगाएं? इसलिए आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे तेल के बारे में बताने वाले हैं जो हेयर फॉल रोकने में फायदेमंद साबित होगा। यह तेल मार्केट से नहीं मिलेगा, बल्कि आपको घर पर ही तैयार करना है। ताकि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें और हेयर फॉल को जड़ से खत्म कर पाएं। आइए हम इस एंटी हेयर फॉल तेल को बनाने का तरीका जानें।
जी हां, आज हम आपको जिस एंटी हेयर फॉल तेल को बनाने का तरीकाबताने वाले हैं, जिसे बनाने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि खाने में तड़के के लिए इस्तेमाल होने वाले करी पत्ता में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं। यह सभी पोषक तत्व बालों की देखभाल के लिए भी उतने ही आवश्यक होते हैं, जितने की शरीर के लिए। इसलिए आपने देखा भी होगा कि कई लोग अपने बालों पर घर पर बना करी पत्ता का तेल लगाते हैं। आइए आज हम आपको इन्हीं करी पत्ता से तेल बनाने का तरीका बताएं।
करी पत्ता से तेल बनाने के लिए आपको चाहिए-
इन सभी चीजों को आप एक जगह इकट्ठा कर लें ताकी तेल बनाने में आपको कोई परेशानी न हो। साथ ही एक एयर टाइट कंटेनर को भी साफ करके तेल को स्टोर करने के लिए रख दें।
करी पत्ता और कई सारी सामग्री से तैयार इस तेल में कई सारे पोषक तत्व हैं। अगर आप रोजाना इस तेल को बालों पर लगाना शुरू करते हैं तो बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा। साथ ही हेयर फॉलिकल्स की हेल्थ बेहतर होगी तो बालों की जड़ें भी मजबूत होंगी, बालों की ग्रोथ में बदलाव दिखेगा, डैमेज बालों में कमी आएगी और फ्रिजीनेस भी दूर होगी। जब इतने सारे फायदे एक तेल में मिल रहे हैं तो भला कौन इस्तेमाल नहीं करना चाहेगा? आप भी अपने बालों का झड़ना रोकने के लिए आज से ही इस होममेड करी पत्ता तेल को इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हेयर फॉल रोकने के लिए आयुर्वेद में आंवला, शिकाकाई, मेथी और भृंगराज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
जी हां, मुल्तानी मिट्टी बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकती है और स्कैल्प को साफ रखती है।
बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल का तेल, अरंडी का तेल, भृंगराज तेल और आंवला का तेल फायदेमंद है।
जब हमारे बालों को पूरी तरह से पोषण न मिलने के कारण हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं तो बाल झड़ने लगते हैं।