कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, नए बाल उगाने के लिए कौन सा तेल सही है?

Naye Balo Ki Growth: क्या आपके सिर पर भी कम बाल आते हैं या जो बाल हैं वो झड़ने पर लगे हैं? अगर हां तो आप कैस्टर या कोकोनट में से किसी एक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कौन सा ज्यादा असरदार है? आइए विस्तार से जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 13, 2025 10:08 PM IST

Naye Ke Balo Ki Growth Ko Kaise Badhaye: आजकल बालों के झड़ने व धीमी गति से बढ़ने की समस्याएं हर किसी को परेशान कर रही हैं। यहां तक कि कम उम्र में ही लोगों के सिर पर कम बाल उग रहे हैं। ऐसा होने का एक और सबसे बड़ा कारण है कि उनकी स्कैल्प को सही व पूरा पोषण नहीं मिल रहा है। सिर पर बाल उगाने के लिए जरूरी होता है तेल लगाना, जो बालों को पोषण देने का एकमात्रा तरीका होता है। 

कोई कहता है कि अरंडी के तेल से नए बाल उगते हैं तो कोई कहता है कि बालों के लिए नारियल का तेल सबसे ज्यादा बेस्ट है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में इन दोनों ही तेलों के फायदों व इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि नए बाल उगाने के लिए नारियल के तेल व अरंडी के तेल में से कौन सा ऑयल फायदेमंद साबित हो सकता है।

नए बाल उगाने के लिए कैस्टर ऑयल में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

बच्चे हो या बड़े, अगर आपकी खोपड़ी उम्र से पहले ही गंजी नजर आने लगी है और बाल कम होने लगते हैं तो परेशान न हों, अरंडी का तेल इसमें फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें रिसिनोलिक एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह नए बाल उगाने के लिए कैसे फायदेमंद होते हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।

नए बाल उगाने के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे

  1. जैसा कि हमने बताया कि कैस्टर ऑयल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे नए बाल भी उगते हैं और सिर के बालों को अच्छे से विकास होता है।
  2. बालों पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल उन्हें जड़ से मजबूत बनाने का काम करता है, जिससे वे कम झड़ते हैं।
  3. कैस्टर ऑयल में एंटी माइक्रोबियल्स होते हैं जो स्कैल्प इंफेक्शनको ट्रीट करने और उसे हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
  4. अगर आपके स्कैल्प पर दाने होने लगते हैं तो अरंडी के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है।

नए बाल उगाने के लिए नारियल का तेल

यह तो हम सभी जानते हैं कि कैस्टर ऑयल से ज्यादा महिलाएं नारियल तेल का इस्तेमालकरती हैं। लेकिन क्या नारियल तेल नए बाल उगाने में फायदेमंद है? आपको बता दें कि कोकोनट में ल्यूरिक एसिड, विटामिन ई और के सहित एसेंशियल फैटी एसिड पाया जाता है। इसकी डेंसिटी हल्की होती है जिसकी वजह से यह जड़ों की गहराई तक जाकर उन्हें नरिश करने में मदद करता है।

आइए जानते हैं नए बाल उगाने में नारियल तेल कितना फायदेमंद है?

आपको बता दें कि नारियल तेल बालों को नरिश करने, उन्हें पोषण देने और सिल्की बनाने में फायदेमंद होता है। अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा रूखे हैं और कमजोर होने लगते हैं तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर हम कैस्टर ऑयल से तुलना करें तो नए बाल उगाने में यह कम प्रभावी हो सकता है। क्योंकि कैस्टर ऑयल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेयर फॉलिकल को हेल्दी बनाकर नए बालों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं।

Highlights

  • बालों पर नारियल तेल लगाने से वह शाइनी, सिल्की और मजबूत बनते हैं।
  • अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा ड्राई हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें।
  • नए बाल उगाने में कैस्टर ऑयल अधिक प्रभावी होता है इसलिए आप चाहें तो अरंडी का तेल उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या बालों में दही लगाना चाहिए?

हां, दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसीलिए आप बालों में दही लगा सकते हैं।

तेजी से बाल बढ़ाने के लिए क्या करें?

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप संतुलित आहार, नियमित रूप से बालों की मालिश और तनाव कम करने की कोशिश करें।

क्या मेथी से नए बाल उगते हैं?

मेथी के बीजों में लेसिथिन पाया जाता है, जो बालों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें?

अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो सही तेल से स्कैल्प मसाज करें, स्ट्रेस न लें, आयरन और फोलेट रिच फूड खाएं और केमिकल फ्री हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source