
Also Read
Balo Par Konsa Tel Lagaye: आजकल हर कोई बाल बढ़ाने वाले तेल की खोज में है, क्योंकि जिसे देखो वह अपने खराब हो चुके बालों की हालत को सुधारना चाहता है। आपको कई ब्रांड या हर्बल तेल भी मिल जाएंगे जो इस बात का दावा कर रहे होंगे कि ‘हमारा तेल बेस्ट हेयर ऑयल है।’ लेकिन यह बेस्ट हेयर ऑयल होता क्या है? एक सही तेल वह होता है जो हमारे बालों से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- हेयर फॉल, हेयर थिनिंग, डैमेज बालों, ड्राई स्कैल्प व हेयर आदि-आदि।
आज जितनी हेयर प्रोब्लेम्स हैं, उतने ही मार्केट में हेयर ऑयल भी आ गए हैं। ऐसे में सही तेल कौन सा है, यह चुनना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है। लेकिन आज हम आपको दो ऐसे तेलों के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद हैं। खुद नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने अपनी एक स्टडी में बालों के लिए जैतून और आंवला तेल के फायदों के बारे में बताया है। इन्हें जानने के बाद आपको समझ आ जाएगा कि बालों पर जैतून का तेल लगाएं या आंवला का।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी में विस्तार से बताया गया है कि 'जैतून का तेल भूमध्यसागरीय देशों के मूल निवासी पौधों से औलिया यूरोपोआ के फलों के छिलके से निकाला जाता है। तेल निकालने के लिए फल के बीजों को हल्के से दबाया जाता है। इस तेल को अशुद्धियों को दूर करने के लिए पानी के साथ मिलाया जाता है। आश्चर्य की बात नहीं है, जैतून के तेल का उपयोग कई संस्कृतियों में लंबे समय से बालों के सौंदर्य प्रसाधनों और त्वचा उत्पाद के रूप में किया जाता रहा है।'
केमिकल कंपोजिशन की बात करें तो इस तेल में अरचिन, लेनोलिन और पामिटिन पाए जाते हैं। हालांकि इसका मुख्य घटक ओलिन है। इसमें स्टेरॉल, कैरोटीनॉयड, ट्राइटरपेनिक तेल और फेनोलिक कंपाउंड भी होते हैं। वर्जिन ऑलिव ऑयलएंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है जिसमें फ्लेवोनोइड, लिग्नन्स और सेकोइरिडॉइड होते हैं
आंवला भारत में व्यापक रूप से पाए जाने वाले पर्णपाती वृक्ष एम्बलिका ऑफिसिनैलिस से प्राप्त होता है । यह गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में उगाया जाता है। यह विटामिन सी का सबसे समृद्ध स्रोत है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।