प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

Rosemary Oil Best Hai Ya Onion Oil: अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं तो आज ही जान लें कौन सा तेल ज्यादा फायदेमंद है।

प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

Written by Vidya Sharma |Published : October 15, 2025 5:44 PM IST

Baal Badhane Ke Liye Kaun Sa Tel Lagaye: क्या आपके बालों की ग्रोथ धीमी हो गई है? या सामान्य से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं? अगर हां तो इसका कारण है केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का हद से ज्यादा इस्तेमाल करने और स्कैल्प को पोषण की कमी। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ तेज करनी है तो आप प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

प्याज के तेल में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

प्याज के तेल विटामिन सी, विटामिन बी6, फॉस्फोरस, पोटेशियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस तेल में अमीनो एसिड भी पाया जाता है जो केराटिन के निर्माणकरने का काम करता है जो बालों को हेल्दी और मजबूत रखने में मदद करता है। आइए अब हम आपको बालों पर प्याज का तेल लगाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

बालों के लिए प्याज के तेल के फायदे क्या हैं?

आपको बता दें कि प्याज में मौजूद सभी पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने, ग्रोथ को तेज करने, रूसी की समस्याको दूर करने और उन्हें झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। यहां तक कि अगर आपकी स्कैल्प में खुजली रहती है या बाल फ्रिजी रहते हैं तो यह उसे भी ठीक करने में फायदेमंद होता है।

Also Read

More News

रोजमेरी ऑयल में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

आजकल रोजमेरी ऑयल का इस्तेमालबहुत ही ज्यादा प्रचलित हो गया है। खासकर बालों की ग्रोथ के लिए तो यह बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोजमेरी ऑयल में कारनोसिक एसिड, रोजमेरिनिक एसिड, कैफिक एसिड, सिनेओल और उर्सोलिक एसिड जैसे फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। साथ ही इस तेल में मैंगनीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम और आयरन जैसे खनिज भी होते हैं।

बालों के लिए रोजमेरी ऑयल के फायदे

अगर आप अपने बालों पर रोजमेरी ऑयल लगाना शुरू करते हैं तो यह उनकी ग्रोथ को तेज करने में मदद करता है। इसी के साथ यह बालों में शाइन पैदा करने, उन्होंने मोटा व घना बनाने और हेल्दी रखने में मदद करता है। हेयर फॉलिकल्स के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह उन तक जाकर बालों की जड़ों को मजबूती देता है।

कौन सा तेल है बेस्ट

दोनों ही तेल बाल बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन अगर आप अपने बालों में शाइन व सिल्कीनेस दोनों ही लाना चाहते हैं तो रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। वहीं अगर आपके बाल पहले ही बहुत झड़ चुके हैं और सिर गंजा सा दिखने लगा है तो प्याज के तेल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।