कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, दोनों में से बच्चे की हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा तेल सही है?

Bacho Ke Balo Ki Growth: क्या आपके बच्चे के सिर पर कम बाल आते हैं? या कम उम्र में ही उसके बाल झड़ने लगे हैं? अगर हां तो आप कैस्टर या कोकोनट में से किसी एक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सा ज्यादा फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : October 7, 2025 2:14 PM IST

Bachcho Ke Balo Ki Growth Ko Kaise Badhaye: आजकल बच्चों में कम बालों व हेयर फॉल की समस्या पैदा हो गई है, यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों के सिर पर भी कम बाल उग रहे हैं। ऐसा उनकी स्कैल्प को सही व पूरा पोषण न मिलने के कारण हो रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा चिंता मांओं को होती है क्योंकि उनके बच्चा अभी से ही गंजा दिख रहा है तो बड़े होकर क्या ही होगा। ऐसे अब छोटे बच्चों का तो ना ही हेयर ट्रांसप्लांट करा सकते हैं और न ही केमिकल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे में कई मांओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चे की स्कैल्प की नारियल के तेल से मसाज करें। तो वहीं कोई कहता है कि कैस्टर यानी कि अरंडी के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आज हम आपको इन दोनों ही तेलों के फायदों व इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि नारियल के तेल व अरंडी के तेल में से बच्चे के बाल बढ़ाने के लिए कौन सा ऑयल फायदेमंद साबित हो सकता है। 

पहले जानें बच्चों की हेयर ग्रोथ के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे

बच्चों के बाल बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है और मॉइस्चर को बनाए रखता है। आइए आपको इसके फायदों के बारे में बताएं।

बच्चों के बालों पर कैस्टर ऑयल लगाने से क्या होगा?

  1. कैस्टर ऑयल सिर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है, जो हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी बनाए रखता है और उन्हें बालों की ग्रोथ के लिए खोलने में मदद करता है।
  2. बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है, क्योंकि इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों को मजबूत करते हैं जिससे वह कम टूटते हैं और झड़ते हैं।
  3. स्कैल्प इंफेक्शन को ट्रीट करता है। कैस्टर ऑयल में एंटी माइक्रोबियल्स होते हैं जो स्कैल्प को ट्रीट करने और उसे हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
  4. बच्चों के बालों की ग्रोथ इसलिए भी रुक जाती है क्योंकि उन तक पोषण नहीं पहुंच पाता है। लेकिन कैस्टर ऑयल बालों को डीप कंडीशनिंग करने में मदद करता है, ड्राईनेस को दूर करता है।

बच्चों के बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल

जिस तरह कैस्टर ऑयल बालों के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही नारियल तेल के फायदेभी अनेक हैं। आपको बता दें कि नारियल का तेल कैस्टर ऑयल के मुकाबले हल्का होता है। इसमें ल्यूरिक एसिड, विटामिन ई और के सहित एसेंशियल फैटी एसिड पाया जाता है। हल्का होने की वजह से यह जड़ों की गहराई तक जाकर उन्हें नरिश करने में मदद करता है।

बच्चों के बालों पर नारियल का तेल लगाने से क्या होगा?

  1. नारियल का तेल बालों में प्रोटीन की कमी से होने वाले नुकसान को बचाने में मदद करता है, उन्हें डैमेज होने से बचाता है और हेल्दी बनाए रखता है।
  2. स्कैल्प के ड्राई होने से स्कैल्प पर रूसी जमा हो जाती है, लेकिन नारियल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्कैल्प को साफ करने व ड्राई होने से बचाते हैं।
  3. खोपड़ी को नरिश करने के लिए भी नारियल का तेल फायदेमंद है। अक्सर कई बच्चों की स्कैल्प छूने में ड्राई महसूस होती है, जिससे बाल कमजोर हो सकते हैं। लेकिन बच्चे की हेल्दी हेयर ग्रोथ के लिए स्कैल्प का नरिश होना बहुत जरूरी है और ये काम नारियल का तेल करता है।

Highlights

  • सभी बच्चों के बाल घने व मोटे नहीं होते हैं, यह जेनेटिक्स का असर भी हो सकता है।
  • अगर आप अपने बच्चों की हेयर ग्रोथ को बूस्ट करना चाहते हैं तो ऑयल से हेड मसाज दें।
  • बच्चे की स्कैल्प पर मालिश करने के लिए नारियल का तेल व कैस्टर ऑयल, दोनों फायदेमंद हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

सिर पर खुजली होने का कारण

अगर आपकी स्कैल्प पर लगातार खुजली हो रही है तो डॉक्टर के पास जाएं, ये इंफेक्शन का लक्षण भी हो सकता है।

स्कैल्प साफ करने के लिए क्या करें?

अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।

बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाए?

बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सबसे जल्दी बाल कैसे बढ़ते हैं?

जब आप सही डाइट लेते हैं, स्कैल्प को पोषण देते हैं, प्रोटीन रिच फूड लेते हैं और घर से बाहर निकलने से पहले बालों को ढक कर निकलते हैं तो बालों के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source