
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : December 20, 2025 2:35 PM IST
Balo Par Konsa Tel Lagana Sahi Hai: नेशनल लाइब्रेरी और मेडिसिन द्वारा प्रकाशित हेयर ऑयल्स से जुड़ी स्टडी में बताई जानकारी साझा करने वाले हैं। इस स्टडी में कैस्टर ऑयल, कोकोनट ऑयल और मेथी के तेल को बालों पर इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया है। स्टडी में बात की गई है कि 'भारत और दुनिया के कई हिस्सों में बालों के झड़ने को रोकने, बालों में चमक और वॉल्यूम लाने और बालो को सफेद होने से बचाने के लिए, स्कैल्प पर तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
कोई अपने बालों पर नारियल का तेल लगाता है तो कई सरसों का, लेकिन कौन सा तेल बालों के लिए सही होता है? या अगर हम दूसरे शब्दों में कहें तो कौन सा तेल बालों की कौन सी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है? या किस तेल की क्या प्रॉपर्टी होती है? हम में से कई लोगों के मन में यह सवाल कभी न कभी जरूर आया होगा। इसलिए आज हम आपको इस लेख में नेशनल लाइब्रेरी और मेडिसिन की स्टडी में हेयर ऑयल के बारे में बताई गई जानकारी के बारे में बताने वाले हैं।
स्टडी में प्रकाशित है कि नारियल का तेल कोकोस न्यूसीफेरा नाम के पौधे के फलों से प्राप्त होता है। जिसका उपयोग दक्षिण भारत में, विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जाता है। यह भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में भी बेहद लोकप्रिय है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में लिखा गया है कि नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल एक्टिविटी होती है। इसमें एमोलिएंट्स होता है जो बालों के शाफ्ट पर एक परत बनाता है, जो क्यूटिकल्स को सील करता है और नमी को अंदर तक पहुंचाता है। साथ ही इसमें लुब्रिकेंट होता है जो बालों के रेशों के बीच फिसलन बढ़ाता है।
स्टडी में बताया गया है कि नारियल का तेल बालों के रेशों के बीच फिसलन बढ़ाता है, जिससे बाल उलझ जाते हैं, क्यूटिकल सतह चिकनी और समतल हो जाती है जिससे बालों के स्वास्थ्य और दिखावट में सुधार होता है। वहीं नारियल का तेल प्रोटीन की हानि को रोकता है। जैसे इसके कम मॉलिक्यूलर वेट और स्ट्रेट लाइनर चैन के कारण यह बालों के शाफ्ट के अंदर प्रवेश करने में सक्षम है, जिससेबालों से प्रोटीन की हानि को रोका जा सकता है।

स्टडी के अनुसार बादाम का तेल प्रूनस एमिग्डालस के फलों से प्राप्त होता है जो मध्य पूर्व और दक्षिण अमेरिका का मूल निवासी है। आयुर्वेद में इस तेल को कामोत्तेजक गुण वाला माना जाता है। गुणों की बात करें तो इसमें मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (लिनोलिक एसिड) और फोलिक एसिड के साथ लिनोलेनिक एसिड, स्टीयरिक एसिड और पामिटिक एसिड भी शामिल हैं। यह विटामिन ई का भी एक समृद्ध स्रोत है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आपको एलर्जी है तो नारियल का तेल न लगाएं। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को चेहरे पर नारियल का तेल पैच टेस्ट के बाद ही लगाना चाहिए।
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।
बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल का तेल, अरंडी का तेल, भृंगराज तेल और आंवला का तेल फायदेमंद है।
अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है तो हफ्ते में 3-4 बार तेल लगा सकते हैं, लेकिन अगर ऑयली है तो 2 बार ही लगाएं।