ऑयली स्कैल्प पर कौन सा तेल लगाएं?

Which oil is good for an oily scalp : ऑयली स्कैल्प पर कुछ असरदार तेलों का प्रयोग किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे तेल के बारे में बताएंगे, जिससे आप ऑयली स्कैल्प की परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 18, 2026 6:17 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Sana Bhamla

Best Oil for Oily Scalp : क्या आपका स्कैल्प ऑयली नजर आता है? क्या बिना तेल लगाए भी आपके बाल चिपचिपे रहते हैं? अगर हां, तो इसके पीछे एक्टिव सेबेसियस ग्रंथियां हो सकती हैं। दरअसल, जब ये ग्रंथियां काफी ज्यादा सीबम बनाती हैं, तो हमारे स्कैल्प ऑयली नजर आने लगते हैं। यह प्राकृतिक ऑयल स्कैल्प की सुरक्षा और पोषण में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन जब यह अधिक मात्रा में सीबम का उत्पादन करते हैं, तो बालों की जड़ों में चिकनाहट, लगातार रूसी, खुजली और यहां तक कि बाल पतले नजर आने लगते हैं। आइए डॉ. सना भामला, कंसल्टेंट - पीडियाट्रिक डर्मेटोलॉजी, नारायणा हेल्थ SRCC चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, मुंबई से जानते हैं ऑयली स्कैल्प के क्या कारण हैं और ऐसे स्कैल्प पर कौन सा तेल लगाना फायदेमंद होता है?

ऑयली स्कैल्प के क्या हैं कारण? - Causes of oily Scalp

बालों ऑयली दिखने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे-

  1. ऑयली स्कैल्प होने के पीछे हार्मोनल उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
  2. बालों को काफी ज्यादा धोने की वजह से स्कैल्प ऑयली नजर आ सकते हैं।
  3. कठोर शैंपू का इस्तेमाल करने से स्कैल्प के नैचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं, जिससे बालों में रीबाउंड इफेक्ट शुरू हो जाता है। इसकी वजह से स्कैल्प में ज्यादा सीबम का उत्पादन होता है।

ऑयली स्कैल्प के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

अगर आपके स्कैल्प काफी ज्यादा ऑयली हैं, तो इसपर आप कुछ असरदार तेल लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इन तेलों के बारे में-

आर्गन ऑयल बालों के लिए है बेस्ट

आर्गन ऑयल बालों की नमी को बनाए रखता है। साथ ही इससे अतिरिक्त ऑयल को कम करने में प्रभावी हो सकता है। यह तेल फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रोमछिद्रों को बंद किए बिना स्कैल्प को पोषण देने का काम करते हैं।

बालों पर लगाएं ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो स्कैल्प की प्राकृतिक सुरक्षा परत को मजबूत बनाए रखने में प्रभावी हो सकते हैं। यह कमजोर स्कैल्प को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसका कभी-कभी और कम मात्रा में इस्तेमाल करने से स्कैल्प की लोच में सुधार किया जा सकता है। आप इसे नारियल तेल या फिर किसी अन्य कैरियल ऑयल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं।

ऑयली बालों में लगाएं टी ट्री ऑयल

अगर आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली हैं, तो इसमें आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भंडार होता है। यह तेल स्कैल्प की गहराई से सफाई करके काम करता है, जिससे उन जमाव को हटाने में मदद मिलती है, जो बालों के रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं और अतिरिक्त तेल उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।

जोजोबा ऑयल ऑयली बालों के लिए है बेस्ट

ऑयली स्कैल्प पर जोजोबा ऑयल का प्रयोग किया जा सकता है। इसे बालों पर लगाने से अतिरिक्त ऑयल का उत्पादन नहीं होता है। यह आपके स्कैल्प और बालों को एक सुरक्षात्मक आवरण प्रदान करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल ऑयली न दिखें, तो आप किसी कैरियल ऑयल के साथ इसे लगा सकते हैं।

Highlights

  • बालों के लिए कई तरह के तेल फायदेमंद होते हैं।
  • बालों पर जोजोबा ऑयल लगाना फायदेमंद हो सकता है।
  • ज्यादा तेल लगाने की वजह से ऑयली स्कैल्प नहीं होते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source