Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Which oil is best for hair in summer : गर्मियों का मौसम कई तरह की खुशियां अपने साथ लाता है। खासतौर पर बच्चों का यह पसंदीदा मौसम होता है, क्योंकि इस मौसम में ही उन्हें स्कूल-कॉलेज से ढेर सारी छुट्टियां मिलती हैं। हालांकि, इन छुट्टियों में घूमने और पिकनिक मनाने के दौरान बाल अक्सर चिलचिलाती गर्मी और नमी के कारण डैमेज होने लगते हैं। अगर आपके या फिर आपके बच्चों के बाल खराब होने लगे हैं, तो ऐसी स्थिति में आप अपने बालों पर खास तरह का तेल लगा सकते हैं। हमारे घरों में मौजूद तेल बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में असरदार हो सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे खास तेल के बारे में जानेंगे, जिससे आप गर्मी में लगाकर अपने बालों को चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों के सीजन में बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?
नारियल का तेल न सिर्फ आपकी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। बल्कि इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। इसमें फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपने बालों पर नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे हर बाल अंदर तक मॉइस्चराइज और मज़बूत होते हैं। नारियल तेल हल्का होता है, जिसके इस्तेमाल से बालों में चिपचिपापन नहीं होता है। आप अपने बालों पर डायरेक्ट नारियल तेल लगा सकते हैं। इसके बाद करीब 30 मिनट तक इसे अपने बालों में रहने दें और फिर शैंपू करें।
गर्मियों में आप अपने बालों पर बादाम का तेल लगा सकता हैं। यह न सिर्फ खाने में इस्तेमाल होता है, बल्कि बालों के लिए भी बेस्ट तेल माना जाता है। बादाम का तेल कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन, मिनरल और ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होता है, जिससे आपके बालों को गहराई से पोषण मिल सकता है। इससे बाल टूटने की परेशानी कम होती है। साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। बादाम के तेल का हल्का टेक्सचर बालों के लिए बेस्ट होता है, जिसमें पतले बाल भी शामिल हैं जो आसानी से भारी हो जाते हैं। बादाम तेल का प्रयोग आप अपने गीले बालों पर कर सकते हैं। कोशिश करें कि तेल को अपने सिरों पर लगाएं और अच्छे रिजल्ट के लिए इसे रातभर के लिए बालों पर लगा रहने दें। इससे आपके बाल सॉफ्ट और चमकदार होंगे।
ऑलिव ऑयल, मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज के लिए मशहूर होती है। यह खास तेल गर्मियों में रूखे बालों के लिए हाइड्रेशन का एक पावरहाउस है। इसमें विटामिन E और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होते हैं, जो आपके बालों को UV किरणों और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इतना ही नहीं, ऑलिव ऑयल बालों के फ्रिज को कम करने और बालों में हेल्दी चमक लाने में भी मदद करता है। बालों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे हल्का सा गर्म करें और इसे अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं, खासकर बीच की लंबाई और सिरों पर अच्छे से एप्लाई करें। इसे कम से कम तीस मिनट तक लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू की मदद से इसे धो लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।