1 हफ्ते में बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाएं? जानिए किस तेल से जल्दी बढ़ते हैं बाल

How to grow hair fast in 1 week :  बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं 1 सप्ताह में बालों को लंबा करने के लिए कौन सा तेल लगाएं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 17, 2025 4:42 PM IST

How to grow hair fast in 1 week : हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे और घने हो, इसके लिए वे कई तरह की चीजों का प्रयोग भी करती हैं। कई महिलाएं अपने बालों को लंबा करने के लिए महंगे-महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता है। वहीं, केमिकलयुक्त चीजों के प्रयोग से बालों को नुकसान होने का खतरा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल नैचुरल तरीके से बढ़े, तो इसके लिए आप नैचुरल चीजों का सहारा ले सकते हैं। इसमें कुछ बेहतरीन तेल हैं। जी हां, अगर आप कुछ ही सप्ताह में अपने बालों को लंबा करना चाहती हैं, तो कुछ तेल का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं 1 हफ्ते में बालों को लंबा करने के लिए कौन सा तेल बेस्ट ( Which oil is best for hair growth in 7 days? ) है?

नारियल तेल से बालों को बढ़ाएं ग्रोथ

नारियल का तेल बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह बालों की गहराई में प्रवेश करके इसकी नमी को बरकरार रखते हैं। इससे बालों के प्रोटीन की हानि को कम किया जा सकता है। यह तेल क्यूटिकल्स को पोषक तत्वों को अधिक आसानी से अवशोषित करने में मददगार होती है, जिससे बालों को मजबूतीमिलती है।

इस तेल को आप नियमित रूप से अपने बालों पर डायरेक्ट एप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें मेथी दाने और करी पत्ते को डालकर लगा सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

रोजमेरी तेल बालों को करे लंबा

रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह बालों के रोमछिद्रों में प्रवेश करके बालों को पोषण प्रदानकरता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इतना ही नहीं, यह डैंड्रफ से भी आपके बालों को छुटकारा दिला सकता है। इसे आप नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।

बालों की ग्रोथ बढ़ाए कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल बालों को घना करने से लेकर लंबा करने में मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, यह स्प्लिट एंड्स को भी रोकने में असरदार है। इसमें मौजूद राइसीनोलिक एसिड बालों की जड़ों को उत्तेजित करता है, जिससे बालों की ग्रोथ काफी अच्छी होती है।

कैस्टर ऑयल को आप नारियल तेल या ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि कैस्टर ऑयल थोड़ा गाढ़ा होता है, इसलिए इसके साथ कैरियल ऑयल को मिक्स करना जरूरी है।

Note : ध्यान रखें कि बालों को लंबा करने के लिए आप इन तेल का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, आपको इसके परिणाम 1 सप्ताह में नहीं मिलेंगे बल्कि इससे धीरे-धीरे बालों को फायदा पहुंचता है। वहीं, बालों की ग्रोथ जीन्स, खानपान और वातावरण पर निर्भर करती है। इसलिए इन चीजों का भी ध्यान रखें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source