सर्दियों की त्वचा के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? जानें 5 ऑयल, जिनसे स्किन होगी सॉफ्ट
Best Oil for Dry Skin in Winters : सर्दियों में स्किन काफी ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए आपको बताते हैं।
Oils for Winter Season : सर्दियों में खुष्क हवाएं स्किन के साथ-साथ बालों को भी नुकसान पहुंचाती है, जिसकी वजह से बाल और त्वचा काफी रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में सर्दियों में बालों और त्वचा की देखभाल के लिए एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। स्किन और बालों की देखभाल के लिए वैसे तो एक अलग रूटीन की ज़रूरत होती है। ठंडी हवाएं, कम नमी और घर के अंदर हीटिंग से प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, जिससे सूखापन, बेजानपन और जलन होती है। हालांकि, स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए मॉइस्चराइज़र और सीरम मदद करते हैं, लेकिन प्राकृतिक तेलों की पोषण शक्ति का कोई मुकाबला नहीं है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो सही तेल हाइड्रेशन को बरकरार रख सकतेहैं और खोई चमक वापस ला सकते हैं।
ऐसे कई तेल हैं जो बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं। खैर, यहां हम आपको सर्दियों में रूखेपन को दूर करने और नमी बनाए रखने के लिए त्वचा के फायदेमंद 5 विंटर ऑयल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका कोई मुकाबला नहीं है।
सर्दियों में स्किन के लिए बेस्ट ऑयल
आर्गन ऑयल से स्किन को मिलेगी गहराई से पोषण
आर्गन ऑयल को अक्सर "लिक्विड गोल्ड" कहा जाता है, क्योंकि यह विटामिन E और ज़रूरी फैटी एसिड से भरपूर होता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो आर्गन ऑयल रोमछिद्रों को बंद किए बिना गहराई से पोषण देता है, जिससे यह सर्दियों की स्किनकेयर रूटीन के लिए परफेक्ट है। आर्गन ऑयल की 2-3 बूंदों को अपनी हथेलियों के बीच लेकर थोड़ी देर रब करें, ताकि वह थोड़ा गर्म हो जाए। फिर इसे स्किन पर लगाएं। यह रात को सोते समय लगाना फायदेमंद होता है।
रोज़हिप सीड ऑयल स्किन में डाले नई जान
एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल विटामिन A से भरपूर, रोज़हिप सीड ऑयल स्किन की मरम्मत में काफी मददगार साहित होता है। अगर आप रात में इस तेल को स्किन पर लगाते हैं, तो यह बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों की स्किन थकी-थकी या बेजान दिखती है, उनके लिए यह एकदम परफेक्ट होता है।
बादाम का तेल त्वचा को करे सॉफ्ट
लंबे समय से सर्दियों का मुख्य हिस्सा रहा बादाम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इसे स्किन पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा काफी मुलायम बन जाती है। यह तेल त्वचा की जलन को तो शांत करता ही है, साथ ही स्किन बैरियर को भी मजबूत करता है, जिससे स्किन बाहरी तत्वों के नुकसान से सुरक्षित रहती है और स्किन पर प्राकृतिक चमक आती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो बादाम का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह गाढ़ा होता है और बेहतरीन नमी प्रदान करता है व चमक बढ़ाता है।
जोजोबा तेल स्किन की नमी को करे लॉक
जोजोबा तेल स्किन के लिए नेचुरल सीबम की तरह ही होता है। इस तेल की यह अनोखी खासियत नमी को लॉक करने में मदद करती है और बिना चिपचिपापन महसूस कराए त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखती है। जोजोबा तेल डिहाइड्रेशन को रोकते हुए तेल के प्रोडक्शन को बैलेंस करता है, जिससे यह कॉम्बिनेशन या मुंहासे वाली स्किन के लिए भी सही है।
स्क्वालेन तेल हर टाइप स्किन के लिए है बेस्ट
जैतून या गन्ने से मिलने वाला स्क्वालेन एक नॉन-कॉमेडोजेनिक, जल्दी एब्जॉर्ब होने वाला तेल है जो ट्रांसएपिडर्मल वॉटर लॉस को रोकता है, जो सर्दियों में स्किन की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। यह काफी हल्का होता है, जो बिल्कुल भी चिपचिपा नहीं होता है। अगर आप इसे रात में स्किन पर लगाते हैं, तो यह काफी फायदेमंद होता है। यह हर स्किन टाइप के लिए सही होता है।
Highlights
- चेहरे की नमी को लॉक करने के लिए जोजोबा ऑयल लगा सकते हैं।
- स्किन के लिए बादाम का तेल फायदेमंद हो सकता है।
- ऑर्गन ऑयल स्किन को पोषण देता है।