Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Which oil is best for Face according to Ayurveda : चेहरे पर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। इससे स्किन पर चमक आती है। साथ ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां भी कम होने लगती हैं। इसलिए हम में से कई लोग अपने चेहरे पर ऑयल लगाकर मसाज करते हैं। लेकिन कई बार गलत तेल से चेहरे की मसाज करने से फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए हमें चेहरे पर मसाज के लिए सही तेल का प्रयोग करना चाहिए। इस विषय की जानकारी के लिए हमने महर्षि आयुर्वेद हॉस्पिटल की सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर और MD (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. कल्पना सेहरा से बातचीत की है। आइए डॉक्टर कल्पना से जानते हैं चेहरे पर मसाज के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?
डॉ. कल्पना कहती हैं कि चेहरे की मालिश यानि मुखाभ्यंग के लिए कुमकुमादी तेल सबसे प्रभावी तेलों में से एक माना जाता है। मुख्य रूप से अगर आप अपने चेहरे पर चमक चाहती हैं, तो इस खास तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यह स्किन पर चमक बढ़ाने के साथ-साथ चेहरे की रंगत में भी निखार लाता है।
आयुर्वेद की एक्सपर्ट बताती हैं कि इस तेल की सबसे बड़ी खासियत इसका बेस तिल का तेल है। आयुर्वेद में तिल के तेल को काफी खास माना गया है, क्योंकि यह स्किन की गहराइयों तक पहुंचता है। साथ ही आपके शरीर को पोषण प्रदान करता है। तेल का यही गुण स्किन की गहराई तक पहुंचकर पोषण देने में सक्षम है। इसमें मौजूद औषधीय तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं और त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है।
डॉक्टर का कहना है कि कुमकुमादी तैल में केसर यानि कुंकुम सहित कई अन्य चीजें मिली होती हैं, जो स्किन की रंगत सुधारने, पिगमेंटेशन कम करने और प्राकृतिक ग्लो वापस लाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
इसके अलावा, यह तेल वात और पित्त दोष को संतुलित करने में भी सहायक हो सकती हैं, जिससे स्किन की समस्याएं जैसे ड्राईनेस, सेंसटिविटी और समय से पहले होने वाली झुर्रियों की परेशानियों को दूर कर सकती हैं।
कुमकुमादी तेल चेहरे पर मसाज करने से कई फायदे हो सकते हैं, जैसे-
डॉक्टर बताती हैं कि रोजाना या सप्ताह में 3 से 4 बार आप चेहरे पर हल्के हाथों से कुमकुमादी तेल की मालिश करें। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही स्किन की कोशिकाओं की रिपेयरिंग भई होती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।