
Also Read
Hair Problems
How to Cure White Hair : हेयरकेयर रूटीन और महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल और ज्यादा कमजोर और डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में कई एक्पर्ट्स सलाह देते हैं कि बालों के स्वास्थ्य के लिए आप महंगे ट्रीटमेंट के बजाय कुछ बेसिक चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। खैर, यहां हम एक्ट्रेस करीना कपूर की न्यूट्रीनिस्ट द्वारा बताई गई एक चीज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आपके बाल काफी बेहतर हो सकते हैं। यह एक चीज बालों के पतले होने और समय से पहले सफ़ेद होने की समस्या को भी ठीक करने में कारगर होता है।
दरअसल, आजकल सोशल मीडिया के इस युग में कोई भी प्रोडक्ट लॉन्च होते ही हर किसी के फोन पर रील्स या शॉर्ट्स क जरिए पहुंच जाता है। ऐसे में जब बार-बार कोई एक प्रोडक्ट आपके सामने आता रहता है और आपकी बालों या फिर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का दावा करता है, तो आप झांसे में आकर वो प्रोडक्ट खरीद लेते हैं। हालांकि, जब आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है, तो आप निराश हो जाते हैं। इसलिए रील्स पर नहीं बल्कि कुछ रियल और नेचुरल चीजों पर भरोसा करें। यकीनन आपको फायदा होगा। खैर, यहां हम शेपू की बात करने जा रहे हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
शेपू को डिल के पत्ते भी कहा जाता है। दरअसल, शेपू न्यूट्रिशन का पावरहाउस है जो सदियों से पारंपरिक भारतीय डाइट, खासकर डिलीवरी के बाद की देखभाल का हिस्सा रहा है। अगर आप शेपू का सेवन करते हैं, तो यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, यह वह हरी सब्ज़ी है जो रील्स (इंस्टाग्राम रील्स) आपको नहीं दिखाते। शेपू भारत में पारंपरिक रूप से डिलीवरी के बाद का खाना रहा है।
शेपू कई तरह के फायदे देता है। दरअसल, यह फ्लेवोनोइड्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो बालों का झड़ना और नुकसान रोकते हैं। यह तनाव कम करने, नींद की क्वालिटी में सुधार करने, थकान से लड़ने, ओवरऑल एनर्जी बढ़ाने और बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करता है।
अगर आप चाहती हैं कि शेपू के सभी पोषक तत्व आपको मिले, तो इसके लिए शेपू को विटामिन C और विटामिन B12 से भरपूर खाने की चीज़ों के साथ खाया जा सकता है। जैसे आप शेपू के पराठे को आंवले के आचार या फिर दही के साथ खा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इसकी तेज और अलग सी खुशबू पसंद नहीं है, तो आप इसे थेपला, भजिया या फिर रोजाना बनने वाली दाल या करी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।