सर्दियों की रात में चेहरे पर कौन सा तेल लगाकर सोना चाहिए? सुबह गुनगुने पानी से धोते ही ड्राई स्किन गायब

Rat me Chehre Par Kya Lagaye: सर्दियों में स्किन का खास ध्यान रखना जरूरी होता है, लेकिन उसके लिए जरूरी नहीं कि आपको महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़े। ये खास ऑयल भी आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

सर्दियों की रात में चेहरे पर कौन सा तेल लगाकर सोना चाहिए? सुबह गुनगुने पानी से धोते ही ड्राई स्किन गायब

Written by Mukesh Sharma |Published : December 29, 2025 5:36 PM IST

Rat ko Chehre Par Konsa Oil Lagana Chahiye: सर्दियों में त्वचा की सबसे आम समस्या बन है ड्राई स्किन। ठंडी हवा, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की आदत त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर देती है। इसका असर चेहरे पर रूखापन, खिंचाव और कभी-कभी हल्की जलन के रूप में दिखता है। स्किन एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि रात का समय स्किन के लिए सबसे अहम होता है, क्योंकि सोते समय त्वचा खुद को रिपेयर करती है और नई कोशिकाएं बनती हैं। अगर इस समय चेहरे पर पोषण देने के लिए प्राकृतिक तेल लगाया जाए, तो यह नमी को लॉक कर देता है और सुबह त्वचा सॉफ्ट, स्मूथ और हेल्दी महसूस होती है। नारियल तेल, बादाम का तेल या जैतून का तेल स्किन के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। हालांकि, सही तेल का चुनाव स्किन टाइप के हिसाब से करना सबसे जरूरी होता है। रात को तेल लगाकर सोने और सुबह गुनगुने पानी से धोने पर स्किन की समस्या काफी हद तक गायब हो जाती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है। बस आपको स्किन टाइप के अनुसार सही तेल का चुनाव करना होता है।

नारियल तेल (Coconut Oil for Skin)

चेहरे पर नारियल ता तेल लगाने के फायदे जानना आपके लिए भी बेहद जरूरी है, क्योंकि यह वास्तव में आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में। ऐसे में आप रात को हल्की मात्रा में चेहरे पर नारियल तेल लगाकर सोएं और सुबह साफ पानी से धो लें, आपको त्वचा मुलायम महसूस होगी।

बादाम का तेल (Almond Oil for Skin)

वहीं चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। बादाम तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है और रूखेपन को कम करता है। साथ ही सर्दियों में लगातार अपना निखार खोती त्वचा के लिए बादाम तेल नेचुरल चमक को वापस लाने में मदद करता है।

Also Read

More News

(और पढ़ें - चेहरे पर रोजाना नारियल का तेल लगाने के फायदे)

जैतून का तेल (Olive Oil for Skin)

वहीं जैतून का तेल बहुत ज्यादा ड्राई होती स्किन के लिए बेहतरीन विकल्प है। यह त्वचा की ऊपरी परत को मजबूत करता है और लंबे समय तक नमी बनाए रखता है। इसलिए आप रात को सोते समय चेहरे पर जैतून का तेल लगाकर सोएं। अकेले दिन आपको अपनी त्वचा से प्यार हो जाएगा। इसलिए सर्दियों के दिनों में चेहरे की त्वचा के लिए जैतून के तेल यानी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है।

(और पढ़ें - दूध में जैतून का तेल मिलाकर पीने के फायदे)

सही तरीके से इस्तेमाल (Right Way to Use)

किसी भी तेल को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना सबसे जरूरी है। इसके बाद 2-3 बूंद तेल लेकर हल्के हाथों से मसाज करें और पूरी रात के लिए छोड़ दें। फिर अगली सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसका नियमित इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और आपकी स्किन स्वस्थ रहेगी।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।