Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
स्किन केयर टिप्स के बारे में आप अगर सजग रहते हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए. अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल में यह बात ध्यान नहीं देते हैं तो नुकसान होता है. क्योंकि स्किन के अनुसार अगर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट उपयोग नहीं करते हैं. तो स्किन को नुकसान होता है. अगर आप ऑयली स्किन और ड्राई स्किन के लिए कौन सी क्रीम कौन बेहतर होती है ? यह जानना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना होता है.
हम यहां ऑयली स्किन, ड्राय स्किन और अन्य तरह की स्किन के लिए कैसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट उपयोग करना चाहिए इसकी जानकारी होनी ही चाहिए.
ठीक से सफाई न होना ऑयली स्किन की सबसे बड़ी समस्या होती है. ऑयली स्किन की अगर ठीक से सफाई नहीं होती तो स्किन खराब होने के साथ दाग-धब्बे भी बनने लगते हैं.
ऑयली स्किन में चारकोल, क्ले या फोम बेस वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट सफाई के लिए ठीक होते हैं. हमेसा इस बात का ध्यान रखें कि ऑयली स्किन को साफ करने के लिए ज्यादा ड्राई करने वाले प्रोडक्ट से सफाई न करें.
जेल या क्रीमी क्लेंजर का भी उपयोग किया जा सकता है. फोम बेस्ड क्लेंजर भी स्किन की सफाई के लिए ठीक होता है. लेकिन हमेशा इस बात का ध्यान रखें की ज्यादा मात्रा में लगाकर सफाई न करें.
आपको ड्राई स्किन में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग बहुत ही ध्यान से करना चाहिए. क्योंकि ड्राई स्किन में गलत कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से नुकसान हो जाता है.
कॉस्मेटिक प्रोडक्ट ऐसा होना चाहिए जो स्किन का पीएच लेवल बनाकर रखे. ड्राई स्किन में अल्कोहल फ्री प्रोडक्ट का उपयोग करना चाहिए.
हमेशा ध्यान रखें, ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग क्लेंजर सबसे अच्छा होता है. हाइड्रेटिंग क्लेंजर स्किन की पूरी गंदगी निकाल देता है.
ड्राई स्किन वालों को फेस वाइप का उपयोग करने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें एल्कोहल होता है.
चेहरा साफ करने के लिए बाम या जेल क्लेंजर का उपयोग करना चाहिए.
चेहरा साफ करने के बाद मॉस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए.
ड्राई स्किन वालों को चेहरे की मसाज रोजाना करनी चाहिए.