
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : August 5, 2025 7:38 PM IST
Face Par Fruit Peel Ka Istemal: अक्सर हम फल खाते समय उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। हम नहीं बल्कि भारत की आधी आबादी ऐसा करती है। लेकिन सब गलती कर रहे हैं, जी हां, क्या आप जानते हैं कि ये छिलके हमारी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं? आपने गलत नहीं सुना, आमतौर पर कूड़े में फेंके जाने वाले फलों के छिलकों व गूदों को फेंक दिया जाता है। इनमें ऐसे कई पोषक तत्व छिपे होते हैं, जो चेहरे की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 कमाल के फलों के छिलकों और उनके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में।
केले के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये त्वचा को पोषण देते हैं और इसे जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। आपको बस एक केले के छिलके को डायरेक्ट अपने फेस पर घिसना है और 5 मिनट तक मसाज करने से बाद मुंह धोना है। आप चाहें तो केले के छिलके से लगे सफेद भाग कर निकालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पपीते के गूदे की तरह इसके छिलके में भी एंजाइम पपेन (papain) पाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जिस छिलके को फेंकते हैं उसमें गूदे की भी लेयर होती है। ऐसे में इसे चेहरे पर लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये हमारी त्वचा के लिए नेचुरल एक्सफोलिएर, टैन रिमूवल और स्किन टाइटनर की तरह काम करता है।
संतरे के छिलके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला उपाय है। आप चाहें तो संतरे के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखाकर फेस पैक बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।