क्या पीरियड्स के दौरान बिकनी वैक्स करना सेफ होता है?

पीरियड होने पर बिकनी वैक्स करने पर क्या इंफेक्शन होने का खतरा होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 16, 2017 6:41 PM IST

पीरियड्स होने के समय या उससे पहले दिमाग में जो आता है वह प्राईवेट पार्ट्स को साफ रखना होता है क्योंकि इससे इंफेक्शन होने का डर होता है। कभी-कभी आप वीकएंड को समय निकालकर बिकनी वैक्स करने का प्लान बना कर बैठे है और अचानक समय से पहले पीरियड्सहोना शुरू हो गया। तो क्या करेंगे। चलिये ब्यूटी एक्सपर्ट जैनेट फर्नाडिज़ से पता लगाते हैं कि क्या बिकनी वैक्स पीरियड्स के दौरान करना सेफ है?

वैसे तो पीरियड्स के दौरान बिकनी वैक्स न करने का कोई कारण ही नहीं बचता है। शायद आप ये सोचते होंगे कि इस दौरान वैक्स करने से दर्द होता है क्योंकि स्किन बहुत संवेदनशील हो जाता है। क्योंकि इस समय शरीर बहुत ही सूजन वाले हालत में होती है और कई तरह के हार्मोन इस वक्त निकलते हैं। और ये सभी कारण मिलकर स्किन को बहुत ही संवेदनशील बना देता है। सच तो ये है कि वैक्सिंग दर्द भरा होता है और लेकिन सहन कर सकते हैं।

अगर आप बहुत साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं तो आप हाथ में ग्लॉव्स पहन कर सकते हैं। अगर आप पीरियड्स के समय वैक्स करना ही चाहते हैं तो करें लेकिन एक बात याद रखें कि वह नॉर्मल के तुलना में थोड़ा प्रॉब्लम हो सकता है।

अगर आप बिकनी वैक्स को थोड़ा आसान बनाने और कम दर्द वाला करना चाहते हैं तो ये रहे टिप्स-

  • वैक्सिंग के पहले बिकनी एरिया को स्क्रब कर लें ताकि हेयर फॉलिकल थोड़ा खुल जाये और कम दर्द के वैक्सिंग के दौरान बाल निकल जाये।

  • जो एरिया आप देख पा रहे हैं उस जगह पर ही वैक्सिंग करें नहीं तो अंदाज करके वैक्स करने पर रैशेज आदि निकलने का प्रॉबल्म हो सकता है।

  • वैक्सिंग करने के पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह एरिया बिल्कुल ड्राई हो नहीं तो वैक्स का वहां सट जाने का डर रहता है। और वैक्सिंग करने के बाद उस दिन लोशन वैगरह बिल्कुल न लगायें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source