हल्दी को चेहरे पर कब लगाना चाहिए? जानिए लगाने का सही तरीका

Turmeric for Skin : चेहरे पर ग्लो पाने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका आप सही लाभ चाहते हैं, तो इसे सही समय पर लगाएं। आइए जानते हैं चेहरे पर कब हल्दी लगाना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 18, 2026 2:05 PM IST

How to use turmeric on face :  हमारे घरों में लगभग हर तरह की सब्जी में हल्दी का इस्तेमाल होता है। हल्दी न सिर्फ खाने का कलर अच्छा करता है, बल्कि इससे स्वाद भी बढ़ता है। साथ ही हल्दी स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है। वहीं, कई लोग स्किन पर भी हल्दी का प्रयोग करते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आयुर्वेद में हल्दी को ब्यूटी रेमेडी माना गया है। लेकिन अगर आप गलत तरीके और गलत समय पर हल्दी का प्रयोग चेहरे पर करते हैं, तो इससे फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर हल्दी कैसे और कब लगाएं, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं चेहरे पर कब लगानी चाहिए हल्दी?

चेहरे पर हल्दी कब लगानी चाहिए?

अगर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए हल्दी लगाना चाह रहे हैं, तो रात के समय इसका प्रयोग अपने चेहरे पर करें। दरअसल, रात में स्किन की रिपेयरिंग प्रोसेस काफी अच्छी होती है। ऐसे में हल्दी के पोषक तत्व स्किन में बेहतर तरीके से काम करते हैं। वहीं, अगर आप दिन में हल्दी लगाते हैं, तो स्किन पीली दिख सकती है और धूप में निकलने पर जलन या रिएक्शन भी हो सकता है। इसलिए सोने से पहले रात के समय चेहरे पर हल्दी लगाएं। इस समय चेहरे पर हल्दी लगाना सुरक्षित और असरदार होता है।

वहीं, अगर आप दिन के समय हल्दी लगाना चाह रहे हैं, तो इसका प्रयोग फेसपैक के रूप में ही करें। वहीं, इसका प्रयोग सीमित समय पर ही करें। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि धूप में हल्दी लगी त्वचा के साथ बाहर जाना सही नहीं माना जाता। ऐसे में बाहर निकलने से पहले चेहरे पर हल्दी न लगाएं।

 चेहरे पर हल्दी लगाने का सही तरीका क्या है?

सीधे हल्दी पाउडर को चेहरे पर लगाना सही नहीं होता, क्योंकि इससे स्किन पर जलन, दाग और पीलेपन की समस्या हो सकती है। हमेशा हल्दी को किसी नेचुरल बेस के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।

बेसन और हल्दी से लाएं ग्लो

अगर आप अपनी स्किन पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो बेसन और हल्दी से बना फेसपैक लगाएं। इसके लिए 1 कटोरी लें, इसमें आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा दूध या दही मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे स्किन पर ग्लो आएगा। साथ ही डेड स्किन की परेशानी कम हो सकती है।

एक्ने और पिंपल्स हटाए हल्दी

अगर आपको एक्ने और पिंपल्स की परेशानी है, तो हल्दी और एलोवेरा जेल का प्रयोद कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे से पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके लिए चुटकीभर हल्दी लें, इसमें 1 चम्मच करीब एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपके एक्ने और पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है।

ड्राई स्किन के लिए में ऐसे लगाएं हल्दी

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो ऐसी स्थिति में हल्दी और शहद का इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद लें। इसे अच्छे से मिक्स करें। आप चाहे तो थोड़ा सा दूध मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इसे सप्ताह में दो बार लगाने से आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज हो सकती है।

कितनी बार लगानी चाहिए?

बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 1 से 2 बार हल्दी चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर आप हर दिन इसका प्रयोग करते हैं, तो इससे स्किन ड्राई हो सकती है। साथ ही इरिटेशन की परेशानी भी हो सकती है।

Highlights

  • चेहरे पर हल्दी सही समय पर लगाएं।
  • हर रोज चेहरे पर हल्दी नहीं लगाना चाहिए।
  • ड्राई स्किन वालों को चेहरे पर हल्दी लगाने के लिए शहद मिक्स कर लेना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source