
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 1, 2023 7:31 AM IST
Anti-ageing serums contain strong chemicals to fight fine lines and wrinkles, helping halt ageing. In addition, Retinol, caffeine, green tea, proteoglycans, and hyaluronic acid help the skin repair to its deepest levels and keep its brightness.
When to start using anti-ageing cream: उम्र बढ़ने के साथ-साथ खूबसूरत चेहरों पर भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। चेहरे की त्वचा का टेक्स्चर बदलने लगता है, चेहरे पर डार्क स्पॉट्स दिखाई देने लगती है, स्किन की ड्राईनेस बढ़ जाती है और इसकी वजह से चेहरे पर फाइन लाइंस और रिंकल्स दिखायी देने लगते हैं। इन्हें एजिंग साइन कहा जाता है उम्र बढ़ने की यही निशानियां व्यक्ति को समय से पहले बूढ़ा दिखा सकती है। चेहरे की त्वचा को कई साल तक जवां दिखाने के लिए लोग कम उम्र से ही अपनी स्किन का ख्याल रखते हैं। स्किन केयर का ऐसा ही एक तरीका है एंटी-एजिंग स्किन क्रीम का इस्तेमाल। कुछ लोग 35 के बाद एंटी-एजिंग क्रीम का प्रयोग शुरू करते हैं तो कुछ 45 के बाद, तो वहीं कुछ लोग इन क्रीम्स का इस्तेमाल तब तक नहीं करते जब तक कि उनका डर्मटॉलजिस्ट या स्किन एक्सपर्ट उन्हें इसकी सलाह ना दें। (When to start using anti-ageing cream in Hindi)
एंटी-एजिंग क्रीम्स के इस्तेमाल को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं और कई तरह की कन्फ्यूजन भी। इसीलिए, लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि किस उम्र के बाद लोगों को एंटी-एजिंग क्रीम लगाना शुरू करना चाहिए। इस लेख में आप पढ़ें एंटी-एजिंग क्रीम के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ ऐसी ही जानकारियां। साथ ही जानें यंग स्किन के लिए कुछ अन्य टिप्स भी।
किस उम्र से एंटी-एजिंग क्रीम लगाना शुरू करना चाहिए? (When should one start using anti-ageing cream in Hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार,एंटी एजिंग क्रीम त्वचा पर लगाने की शुरूआत 20 साल की उम्र के बाद से ही कर देनी चाहिए। 20 से 30 साल की उम्र की लड़कियों को एंटी-एजिंग क्रीम का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। जानकारों के अनुसार, ऐसा करने से स्किन की एजिंग की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और इस तरह त्वचा को जल्दी बूढ़ा होने से रोकने में मदद हो सकती है। एजिंग प्रोसेस को स्लो करने के अलावा एंटी-एजिंग क्रीम लगाने से अन्य कई तरह के फायदे भी होते हैं जैसे-
हालांकि, एंटी-एजिंग क्रीम लगाने के साथ-साथ कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखने से भी स्किन को पुरानी और बूढ़ी होने से बचाया जा सकता है। ऐसी ही कुछ टिप्स हैं ये-