
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : January 6, 2026 8:53 AM IST
Hair Oiling Kab Na Kare: हममें से कई महिलाएं अपने बालों पर तेल लगाती हैं और फिर हेयर वॉश करने के बाद उन्हें चिपचिपा, हार्ड और बेजान पाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप गलत समय पर बालों पर तेल लगाती हैं। जी हां, बालों की देखभाल में तेल लगाने का महत्व भले ही सदियों पुराना है, लेकिन इसे कब और कितना लगाया जाए यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। आपकी एक गलती बालों की हेल्थ को खराब कर सकती है।
हम चाहते हैं कि भले ही आपकी जो भी उम्र हो, लेकिन बाल 21 साल की लड़की की तरह खूबसूरत और चमकदार नजर आएं। इसलिए आज हम आपको बालों पर तेल लगाने के 4 गलत तरीकों और समय के बारे में बताने वाले हैं। ताकि आप अगली बार तेल लगाने से पहले इन खास बातों का ध्यान रखें और अपने बालों को खराब होने से बचा पाएं।
कई बार हम बाहर से आते हैं और हमारे बालों पर धूल-मिट्टी और पसीना जमा रहता है। यह वह समय है जब आपको बालों पर बिल्कुल भी तेल नहीं लगाना चाहिए। यह सबसे बड़ी गलती बन सकती है, क्योंकि पहले से गंदे बालों पर तेल लगाने से स्कैल्प चिपचिपी हो सकती है, पोर्स बंद हो सकते हैं और इंफेक्शन के साथ-साथ फॉलिकुलाइटिस हो सकता है।
अगर आपकी स्कैल्प बहुत ही ज्यादा ऑयली है और उस पर छोटे-छोटे दाने या फुंसियां हो रखी हैं तो तेल लगाने की गलती बिल्कुल न करें। वैसे ही सिर पर तेल है और फिर आप और तेल लगा देंगे तो खुजली, जलन और खून आने जैसी समस्या पैदा हो सकती है।
कई बार हम बालों के ज्यादा झड़ने पर भी भर-भरकर तेल लगाते हैं। इससे होता यह है कि जब हम बालों की तेल से मालिश करते हैं तो हमारे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं और वह अधिक टूटने लगते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में आप डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करें और सही प्रोडक्ट की सलाह लें।
डैंड्रफ होना यानी कि स्कैल्प का बहुत ही ज्यादा ड्राई हो जाना होता है। ऐसी स्थिति में अगर आप तेल लगाते हैं तो डैंड्रफ खोपड़ी पर ही चिपक जाता है जो सेबोरिक डर्मेटाइटिस या फंगल इन्फेक्शन होने का कारण बनता है। इसलिए हमेशा साफ स्कैल्प पर ही तेल लगाएं और 30 मिनट या एक घंटे बाद हेयर वॉश कर लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आपको एलर्जी है तो नारियल का तेल न लगाएं। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को चेहरे पर नारियल का तेल पैच टेस्ट के बाद ही लगाना चाहिए।
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।
बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल का तेल, अरंडी का तेल, भृंगराज तेल और आंवला का तेल फायदेमंद है।
अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है तो हफ्ते में 3-4 बार तेल लगा सकते हैं, लेकिन अगर ऑयली है तो 2 बार ही लगाएं।