... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 8, 2020 4:50 PM IST
facepack
Wheat Flour Face Pack: गेहूं का आटा विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेहत के लिए आटा काफी गुणकारी होता है। उतना ही चेहरे के लिए गेहूं का आटा काफी अच्छा माना जाता है। गेहूं के आटे से आप कम खर्चे में फेसपैक (Wheat Flour Face Pack) तैयार कर सकते हैं। अगर आप चेहर पर गेहूं के आटे का फेसपैक लगाते हैं, तो इससे आपके चेहरे की डेड स्किन कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी। चलिए जानते हैं कैसे तैयार करें गेहूं के आटे का फेस मास्क -
गेहूं में फाइबर की मात्रा की अधिक होती है। फाइबर शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार होता है। आटे के फेसपैक से मुंहासे की समस्या कम होती है। इसके अलावा गेहूं में जिंक और विटामिन ई अधिक पाया जाता है, जो चेहरे के खूबसूरत और स्वस्थ बनाने में हमारी मदद करता है।
अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो इसके लिए सबसे पहले 4 चम्मच गेहूं का आटा लें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच गुलाब जल, दूध की कुछ बूंदे और 2 चम्मच शहद डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपका चेहरा दमकने लगेगा। सप्ताह में करीब दो बार इस पैक को जरूर लगाएं।
बाहर अधिक जाने से अगर आपके चेहरे पर थकान अधिक होने लगी है, तो उसके लिए सबसे पहले एक कटोरी आटा लें। इसमें दो चम्मच दूध और गुलाब जल मिलाएं।
Tips for Soft Feet: पैरों को रखें मुलायम और खूबसूरत, अपनाएं ये टिप्स
इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने गर्दन पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की थकान कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी। इसके साथ दी चेहरे पर निखाए आएगा।
स्वस्थ स्किन के लिए चेहरे की केयर करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले चार चम्मच गेहूॆ लें। इसमें दो चम्मच गुलाब जल और एक अंडा डालें। इसमें थोड़ शहद और ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक इस पैक को अपने चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इससे आपका चेहरा हेल्दी होगा। साथ ही चेहरे पर निखार नजर आएगी।
Juhi Chawla Hair Care Tips: जूही चावला की तरह चाहते हैं बाल, अपनाएं उनका ये आसान सा टिप्स