चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, मिलेगी नैचुरली ग्लोइंग स्किन

Multani Mitti For Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 3, 2025 1:45 PM IST

How To Use Multani Mitti For Dark Spots: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत, निखरी और जवां नजर आए। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोग चेहरे पर दाग-धब्बों यानी डार्क स्पॉट्स की समस्या से परेशान रहते हैं। चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे आपकी खूबसूरती को खराब कर देते हैं। ऐसे में, इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी का प्रयोग कर सकते हैं (Multani Mitti For Dark Spots)। जी हां, मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले मुंहासों और दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत सुधारने में भी मदद करताी है। नियमित रूप से चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से आपको खूबसूरत और चमकदार त्वचा मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं मुल्तानी मिटटी से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाएं (Multani Mitti Se Chehre Ke Daag Dhabbe Kaise Hataye)?

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण लगाने से चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, चेहरे का निखार भी बढ़ता है।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा

चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव होंगे। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनेगी।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर, चुटकीभर हल्दी और पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस फेस पैक को लगाने से दाग-धब्बे रिमूव होंगे लगेंगे। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।