1 रुपये के शैंपू के पाउच में मिला लें एलोवेरा और ग्लिसरीन, लगाने से बालों का झड़ना होगा बंद

What to Mix in Shampoo For Healthy And Long Hair : बालों का झड़ना रोककर उन्हें कमर तक लंबे बनाने के लिए 1 रुपये के शैंपू में एलोवेरा और ग्लिसरीन को मिक्स करना फायदेमंद होता है।

1 रुपये के शैंपू के पाउच में मिला लें एलोवेरा और ग्लिसरीन, लगाने से बालों का झड़ना होगा बंद

Written by Ashu Kumar Das |Published : December 23, 2025 3:38 PM IST

What to Mix in Shampoo For Healthy And Long Hair : क्या आप भी मेरी ही तरह बालों के टूटने, झड़ने और हर बार बाल धोने के बाद बालों के डैमेज होने से परेशान हो चुके हैं? तो अब नॉर्मल की बजाय शैंपू में एलोवेरा और ग्लिसरीन मिलाएं। आयुर्वेदिक डॉक्टर शोभना का कहना है कि बालों में जो नॉर्मल से शैंपू में एलोवेरा, ग्लिसरीन, विटामिन ई कैप्सूल और कॉफी को मिलाकर लगाया जाता है। इससे हेयर फॉल कंट्रोल होता है। साथ ही, बालों की लंबाई भी कंधे से कमर तक हो जाती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि शैंपू में एलोवेरा और ग्लिसरीनको मिलाकर लगाने से 15 दिनों में बालों की चमक आ जाती है।

शैंपू में कैसे मिलाएं एलोवेरा और ग्लिसरीन- How to Mix Aloe vera and glycerin into shampoo

- आयुर्वेदिक एक्सपर्ट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में यह भी बताया गया है कि शैंपू में एलोवेरा और ग्लिसरीन को कैसे मिलाया जाए।

- इसके लिए कोई भी शैंपू जिसका इस्तेमाल करते हैं, उसे एक कटोरी में डालें। शैंपू में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल का जेल, 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन डालकर मिलाएं।

Also Read

More News

- लास्ट में इस मिक्स में कॉफी का पाउच डालकर अच्छे से मिला लें और हल्का झाग आने दें।

- हेयर वॉश करने के लिए आपका शैंपू तैयार हो चुका है। आप जैसे भी नॉर्मल शैंपू करती हैं, उसमें इस शैंपू का इस्तेमाल करें। सिर्फ 2 सप्ताह तक यूज करने से ही आपको बालों में रिजल्ट नजर आने लगेगा।

देखें Video....

TRENDING NOW

बालों में एलोवेरा जेल लगाने के फायदे- Benefits of applying aloe vera gel to your hair

  • एलोवेरा जेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है, बालों में एलोवेरा लगाने से बाल लंबे, मुलायम और घने भी बनते हैं।
  • एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो रूसी और खुजली की समस्या को घटाते हैं। सर्दियों में जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या होती है, उन्हें शैंपू में एलोवेरा मिलाकर जरूर लगाना चाहिए।
  • एलोवेरा जेल स्कैल्प की ड्राइनेस दूर करता है। इससे बालों के अंदर और ऊपर नमी बनी रहती है। बालों में नियमित रूप से एलोवेरा जेल लगाने से बालों की चमक बढ़ती है।
  • एलोवेरा बालों की ऊपरी परत (क्यूटिकल) को स्मूद करता है, जिससे बाल हेल्दी दिखाई देते हैं। एलोवेरा बालों की फ्रीजिनेस को घटाता है।

बालों में ग्लिसरीन लगाने के फायदे- Benefits of applying glycerin to hair

  • ग्लिसरीन बालों में गहराई तक नमी पहुंचाता है, जिससे बाल रूखे और बेजान नहीं रहते।
  • नियमित इस्तेमाल से बाल मुलायम, रेशमी और आसानी से सुलझने लगते हैं।
  • घुंघराले और उड़ते हुए बालों को कंट्रोल करने में ग्लिसरीन बहुत असरदार है, खासकर नमी की कमी में।
  • ड्राई स्कैल्प, खुजली और पपड़ी की समस्या को कम करने में मदद करता है।

Highlights

  • शैंपू में एलोवेरा और ग्लिसरीन मिलाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
  • शैंपू में ये चीजें मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।
  • एलोवेरा और ग्लिसरीन स्कैल्प को साफ करते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।