Thyroid And Hair Fall: जब थायराइड की दवा के बाद भी बाल झड़ना न रुके, तो क्या करें?

Thyroid Mai Balo Ka Jhadna: अगर आपको थायराइड है, जिसके कारण आपका एक्सेसिव लेवल पर हेयर फॉल हो रहा है तो समस्या पर ध्यान दें। अगर आपके बाल झड़ ज्यादा रहे हैं लेकिन उनकी ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आइए डॉक्टर से जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : January 12, 2026 3:43 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Sandeep kharb

Thyroid Or Hair Fall Ka Relation: बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ने शुरू हो जाते हैं। यह एक आम समस्या हो सकती है। लेकिन वह पुरुष या महिलाएं जो थायराइड की दवा खा रहे होते हैं, उनकी हेयर फॉल की समस्या अधिक गंभीर हो सकती है। आपको बता दें कि थायराइड एक ऐसा हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिसका असर शरीर के लगभग हर सिस्टम पर पड़ता है खासतौर पर बालों की हेल्थ पर। बहुत ही कम लोग इस बात पर गौर कर पाते हैं या इसे समझ पाते हैं कि थायराइड के कारण ही उनके बाल पतले व कमजोर हो रहे हैं।

वहीं जो लोग इसे लेकर जागरूक हैं, वह शिकायत करते हैं कि थायराइड की दवा लेने के बावजूद बालों का झड़ना बंद नहीं होता। कई लोगों का यह सवाल होता है कि थायराइड की दवा के बाद भी बाल झड़ना न रुकें तो क्या करना चाहिए? जिसका सटीक जवाब पाने के लिए हमने एशियन हॉस्पिटल के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर संदीप खरब से बात की। उन्होंने बताया कि 'सभी का यह समझना बहुत जरूरी है कि समस्या सिर्फ दवा की नहीं, बल्कि पूरे लाइफस्टाइल और न्यूट्रिशन से जुड़ी होती है।' कैसे? आइए आपको विस्तार से बताते हैं, कि डॉक्टर ने क्या कहा।

थायराइड क्या है?

थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि है, जो गले के सामने होती है। डॉक्टरने ने जानकारी दी कि 'यह T3 (ट्राईआयोडोथायरोनिन) और T4 (थायरोक्सिन) हार्मोन बनाती है, जो मेटाबॉलिज्म, एनर्जी और हेयर ग्रोथ को कंट्रोलकरते हैं।' लेकिन जब हार्मोन डिसऑर्डर होने लगे तो यह आपके बालों पर सीधा असर डालता है। यानी कि थायराइड होने पर T3 और T4 हार्मोन इम्बैलेंस हो जाते हैं। फिर बालों की ग्रोथ रुक जाती है और वह कमजोर होकर टूटना शुरू हो जाते हैं।

थायराइड के क्या लक्षण होते हैं?

थायराइड के दौरान शरीर में कई लक्षण देखने को मिलते हैं जैसे-

  1. अत्यधिक बाल झड़ना- थायराइड में बालों का झड़ना ज्यादा हो जाता है।
  2. साथ ही वजन भी तेजी बढ़ना शुरु हो जाता है।
  3. शरीर में थकान और सुस्ती महसूस होती है।
  4. त्वचा की बात करें तो वह ड्राई हो जाती है।
  5. साथ ही इस दौरान ठंड ज्यादा लगना शुरू हो जाती है।

थायराइड में बाल झड़ने का कारण

अगर आप थोड़ा अच्छे से जानना चाहते हैं कि थायराइड में बाल कैसे झड़ते हैं,तो डॉक्टर के बताए इन मुख्य बिंदुओं से समझ सकते हैं- 

  1. हेयर ग्रोथ साइकिल का डिस्टर्ब होना
  2. प्रोटीन और आयरन की कमी
  3. दवा का डोज सही न होना
  4. तनाव और नींद की कमी

जब शरीर को पर्याप्त थायराइड हार्मोन नहीं मिलता, तो हेयर ग्रोथ फेज (Anagen phase) में जाने की बजाय रेस्टिंग फेज में चले जाते हैं और झड़ने लगते हैं।

थायराइड से झड़े बाल कितने समय में वापस आते हैं?

जी हां, डॉक्टर ने बताया कि अगर इन में से कोई भी संभावना है तो बाल फिर से वापस उगाए जा सकते हैं, जैसे- 

  • थायराइड लेवल कंट्रोल में है
  • दवा नियमित ली जा रही है
  • पोषण सही है

अगर आप इन सभी चीजों पर ध्यान दें तो 3 से 6 महीने में हेयर फॉल कम होने लगता है और 6–12 महीने में नए बाल उग सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार 'थायराइड से जुड़ा हेयर फॉल रिवर्सिबल होता है, लेकिन इसके लिए पेशेंस और कंसिस्टेंसी बेहद जरूरी है।'

क्या घरेलू नुस्खों से थायराइड से झड़े बाल वापस आ सकते हैं?

जब डॉक्टर से पूछा गया कि क्या घरेलू नुस्खे थायराइड से गए बालों को वापस लाया जा सकता है तो उनका जवाब था कि हां, लेकिन सिर्फ घरेलू नुस्खों से नहीं, बल्कि सही डाइट दवा के साथ ये काफी मददगार हो सकते हैं। आइए आपको अब हम डॉक्टर के बताए हेयर ग्रोथ को एक्टिव करने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं।

  1. डॉक्टर ने पहला उपाय नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर हेड मसाज करने का बताया है। जिसे अगर आप हफ्ते में 2 बार करते हैं तो यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करता है।
  2. दूसरा तरीका एलोवेरा जेल का है, जिसे स्कैल्प पर 30 मिनट लगाकर रखने और फिर धोने से हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं।
  3. वहीं मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो हेयर ग्रोथ में मदद करता है। इसलिए आप मेथी का पेस्ट भी लगा सकती हैं।

अगर घरेलू उपायों से भी बाल न आएं तो क्या करें?

कई बार थायराइड से झड़े बालों वाली स्कैल्प पर हेयर ग्रोथ होना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि अगर घरेलू उपायों से भी बाल न आएं तो आप इन बातों की जांच करनी चाहिए- 

  1. थायराइड दवा का सही डोज चेक कराएं- हर 3–6 महीने में TSH टेस्ट जरूरी है।
  2. न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स- डॉक्टर की सलाह से आयरन, बायोटिन, विटामिन D और जिंक लें।
  3. स्ट्रेस मैनेजमेंट- योग, प्राणायाम और 7–8 घंटे की नींद बालों की रिकवरी में अहम भूमिका निभाते हैं।

थायराइड में कौन सी डाइट हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाती है?

थायराइड में बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको नीचे दी गई इस डाइट लिस्ट को फॉलो करना होगा- 

  1. प्रोटीन- दालें, अंडा, पनीर
  2. आयरन- चुकंदर, पालक, अनार
  3. सेलेनियम- ब्राज़ील नट्स, सूरजमुखी के बीज
  4. ओमेगा-3- अलसी के बीज, अखरोट

आयोडीन (सीमित मात्रा में)- आयोडाइज्ड नमक

एक्सपर्ट कहते हैं कि 'थायराइड में बालों की वापसी सिर्फ तेल लगाने से नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण सुधारने से होती है।' थायराइड में बाल झड़ना आम है, लेकिन यह स्थायी नहीं होता। दवा, सही डाइट, स्ट्रेस कंट्रोल और पेशेंन, इन चारों के साथ बालों को दोबारा हेल्दी बनाया जा सकता है। अगर हेयर फॉल लंबे समय तक बना रहे, तो एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट दोनों से सलाह लेना सबसे सही कदम है।

Highlights

  • थाइरोइड एक हार्मोन डिसऑर्डर है जो बालों की ग्रोथ को प्रभावित करता है।
  • थाइरोइड के कारण बालों का झड़ना आम है, लेकिन ज्यादा होने पर डॉक्टर से जांच कराएं।
  • थायराइड से झड़े बालों को हेल्दी डाइट, घरेलू नुस्खों और सही ट्रीटमेंट से ठीक किया जा सकता है

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

थायराइड में गले में दर्द होता है?

हां, थायरॉइड में गले में दर्द होता है। व्यक्ति को निगलने में भी कठिनाई हो सकती है।

थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है?

थायराइड रोगियों को गले में दर्द हो सकता है। इसका दर्द जबड़े और कान तक भी पहुंच सकता है।

थायराइड के लक्षण क्या हैं?

थकान, वजन बढ़ना, वजन कम होना, बालों का झड़ना, त्वचा में बदलाव आदि थायराइड के लक्षण हो सकते हैं।

थायराइड की दवा जीवनभर लेनी पड़ती है?

अक्सर हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों को यह दवा लंबे समय तक या जीवनभर लेनी पड़ती है, लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर धीरे-धीरे दवा बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source