Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Scalp Par Khujli Ko Kaise Thik Kare: हम में से ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें सफेद बालों पर खुजली होती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? बता दें कि यह एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान हैं। खुजली होने का मुख्य कारण स्कैल्प की ड्राईनेस या फिर केमिकल वाले या सूट न करने वाले शैंपू-कंडीशनर का इस्तेमाल हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय और सही देखभाल से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। सच में?
जी हां ये सच है, सफेद बालों से स्कैल्प पर होने वाली खुजली को आप घर पर ही ठीक कर सकते हैं। इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए आज हम आपको 3 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जो पहले ही इस्तेमाल में आपको बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं। आइए बिना देर किए जानें स्कैल्प की खुजली को दूर करने का तरीका।
सबसे पहले, यह समझना जरूरी है कि सफेद बालों में खुजली क्यों होती है। जब बाल सफेद होने लगते हैं, तो हेयर फॉलिकल्स में मेलेनिन प्रोडक्शन (Melanin Production) कम होने लगता है, जिससे बाल अपनी नमी और चमक खो देते हैं। इसके साथ ही स्कैल्प भी रूखी हो जाती है जिससे खुजली होने की संभावना बढ़ जाती है।
स्कैल्प पर होने वाली खुजली व इन्फेक्शन के लिए नीम का तेल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प की खुजली और ड्राइनेस को दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है, लेकिन आपको तेल लगाने का सही तरीका भी आना चाहिए। आप 4-5 चम्मच नीम का तेल लें और उसमें टी ट्री ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब तेल को हल्का गुनगुना करें और फिर स्कैल्प पर मालिश करें।
हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल का इस्तेमाल करने से आपकी स्कैल्प पर खुजली होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अन्य किसी तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
आपको बाजार में कई ब्रांड मिल जाएंगे जिनके अपनी हेयर मास्क होंगे, लेकिन उनमें भी केमिकल मिला होता है। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे की मदद से सिर पर होने वाली खुजली को शांत कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए 3-4 चम्मच नींबू का रस, 1 छोटी कटोरी ही, 3-4 चम्मच सरसों का तेल और 1 कपूर की जरूरत है।
हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप कपूर को पीसकर पाउडर बना लें। अब आप एक कटोरी दही लें और उसमें सरसों का तेल, कपूर और नींबू का रस बताई गई मात्रा अनुसार डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को आप अपनी स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। ये नुस्खा आपको सिर की खुजली से राहत दिलाएगा।
स्कैल्प पर खुजली होने का एक सबसे बड़ा कारण होता है, हमारा सही हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करना। जी हां, हम एडवर्टाइजमेंट देखकर महंगे शैम्पू तो खरीद लाते हैं, लेकिन जब वे सूट नहीं करते तो उन्हें खत्म करने के लिए हम जबरदस्ती इस्तेमाल करते हैं। इसलिए कोई भी शैंपू या कंडीशनर को खरीदने से पहले उसमें छपी इंग्रीडिएंट लिस्ट को पढ़ें।
ध्यान रखें कि शैंपू में सल्फेट, सिलिकॉन, पैराबेन्स, अल्कोहल, फ्रेग्रेंस, फॉर्मेल्डिहाइड, थैलेट्स, डाइमेथिकोन और बेंजीन का इस्तेमाल न किया गया हो, क्योंकि ये केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होते है।
Highlights
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, मानसून के मौसम में बालों और स्कैल्प के लिए नारियल का तेल बिल्कुल सही है। यह लाइट और कम चिपचिपा होता है। साथ ही नारियल तेल एंटी-ंफंगल तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। इस तरह स्कैल्प में इंफेक्शन की समस्या भी कम होती है।
अगर आपकी स्कैल्प पर लगातार खुजली हो रही है तो डॉक्टर के पास जाएं, ये इंफेक्शन का लक्षण भी हो सकता है।
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।
बालों का झड़ना कम करने के लिए बैलेंस डाइट लें, स्कैल्प पर मसाज करें और स्ट्रेस कम लें।